रेवांचल टाइम्स - अंजनिया में बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर में ग्राम के नागरिक मंच द्वारा गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी रातों में मंडियों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत हुए जिस का कार्यक्रम 10 दिन के बाद हवन पूजन व भंडारे के साथ समाप्त हुआ. नागरिक मंच अंजनिया के द्वारा विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया था के तत्पश्चात
चल समारोह प्रारंभ किया गया, जिसमें ग्राम के श्रद्धालु भारी मात्रा में एकत्र हुए… नाच गाने के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन कार्यक्रम संपन्न किया गया विसर्जन स्थल पर लाईट की व्यवस्था नहीं की गई सीढ़ियों पर अंधेरा छाया हुआ था जब नागरिक मंच के लोग विसर्जन स्थल पर जानकारी लेनी चाही तो
इनका कहना है
सरपंच सुधीर मरावी का कहना हैं कि लाईट तो लगाई गई है लेकिन लाईट जहां लगाने का था वहां लाईट नहीं लगाई गई हैं मैं लाइट लगाने वाली से जानकारी लेता हूं कि आखिर सीढ़ियों पर लाईट क्यों नहीं लगाई


No comments:
Post a Comment