BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
'वैक्सीन मत लगवाना नहीं तो ब्रेकअप कर लूंगा' गर्लफ्रेंड से बोला युवक......जानें पूरा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 16, 2021

'वैक्सीन मत लगवाना नहीं तो ब्रेकअप कर लूंगा' गर्लफ्रेंड से बोला युवक......जानें पूरा मामला



कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों ने तमाम जतन किए, लंबी कोशिश के बाद आखिरकार वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन बनाने में सफलता पाई। इसके बाद दुनियाभर के देश अपने लोगों को वैक्सीन लगाने में तेजी से जुट गए। इन सबके बावजूद ऐसे कई मामले आए जब लोग वैक्सीन लेने से कतराते रहे। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बड़ी ही अजीबोगरीब धमकी दे डाली। उसने कहा कि अगर वह कोरोना वैक्सीन लगवाएगी तो वह उससे ब्रेकअप कर लेगा।

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन का है। 'मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस युवती ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है और लोगों से पूछा है कि क्या निर्णय लिया जाए। युवती ने बताया कि वह और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। युवती ने कोरोना की पहली डोज काफी पहले ही लगवा ली थी, लेकिन अब जब दूसरी डोज लगवाने की बारी आई तो उसके बॉयफ्रेंड ने साफ मना कर दिया। इसके बाद युवती काफी सोच में पड़ गई।

युवती ने यह भी बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने धमकी दी है कि ऐसा उसने वैक्सीन ली तो ठीक नहीं होगा। युवती ने यह भी बताया कि बॉयफ्रेंड ने इसका कारण नहीं बताया है कि उसे वैक्सीन की दूसरी डोज क्यों नहीं लेना चाहिए। साथ ही युवती ने यह भी बताया कि जब उसने पहली डोज ली थी तो उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी, उसे कई दिनों तक बुखार बना हुआ था। और उस समय में उसके बॉयफ्रेंड ने ही उसकी देखभाल की थी।

No comments:

Post a Comment