रेवांचल टाईम्स - घर घर वेक्सीनेशन के चक्कर मे कोई अप्रिय घटना होती है तो कौन होगा जिम्मेदार चौरई विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा वेक्सीनेशन टारगेट पूरा करने के चक्कर मे महिला कार्यकताओ से घर घर जाकर वेक्सीनेशन कराने का कार्य किया जा रहा है जिससे महिला कार्यकताए अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है। वैसे भी ग्रामो की स्थिति से सभी लोग परिचित है कि प्रत्येक गाॅवो मे कुछ ना कुछ मात्रा मे ग्राम के लोग शराब व अन्य नशा करते ही है इसके अलावा भी ग्रामो मे वैक्सीन को लेकर कई भ्रमत्म्क प्रचार फैल चुका है साथ ही वैक्सीन से संबंधित गई घटनाए सामने भी आ चुकी है इतना ही नही विगत रविवार को हरई विकासखण्ड के कारापाठा मे भी स्वास्थ्य कर्मीयो के साथ घटना घटित हुई फिर भी शायद चैरई ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी को ऐसी घटनाओ का कोई डर नही है कि उनके कर्मचारियो के साथ कोई अप्रिय घटना धोखे से भी अगर घट जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा । लगभग रात्रि 8 बजे तक तो विभिन्न ग्रामो मे महिला कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर निवेदनपूर्ण तरीके से वेक्सीनेशन का टारगेट पूरा करते हुए देखा गया है ।
ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी चौरई - फोन नही उठा रहे है सूत्रो से जानकारी है कि साहब सभी कार्यकर्ताओ को सबको चमकाने मे लगे है।

No comments:
Post a Comment