रेवांचल टाईम्स - वर्दी के सात हमदर्दी, पर वर्दी के साथ ये कैसी हमदर्दी ये केवल एक स्लोगन बन कर ही रह गया है और यह शब्द के बल सुनने में ही अच्छा लगता है पर जमी हक़ीक़त कुछ और ही है जब रक्षक ही बन रहे भक्षक महाकाल थाना आरक्षक राघवेंद्र सिंह और बृजेंद्र भारती फूल बेचने वालों से मांगते हैं पैसे ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां फूल बेचने वाला रवि माली से थाने के आरक्षक द्वारा ₹500 मांगने पर नहीं देने पर पुलिस ने की पिटाई महाकाल मंदिर परिक्षेत्र में सुबह-सुबह महाकाल थाने में पदस्थ आरक्षक राघवेंद्र सिंह एवं आरक्षक बृजेंद्र भारती द्वारा हर फूल बेचने वाले रवि माली से रुपए मांगने की जानकारी प्राप्त हुई रवि माली द्वारा आरक्षक हो को पैसे ना देने पर मारपीट कर हाथ फैक्चर कर दिया जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई जहां एक और समस्त पुलिस आरक्षक और प्रशासन के उच्चाधिकारियों के निर्देश के पालन हर क्षेत्र में स्थित होटलों की जांच कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आरक्षक राघवेंद्र और बृजेंद्र उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन न करते हुए अत्याचार कर गरीबों पर जुल्म ढा रहे हैं घटना की जानकारी प्राप्त होने पर अति पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के आदेश दे दिए हैं दोषियों पर उचित कार्रवाई कर सजा दी जाएगी।
रेवांचल टाईम्स उज्जैन से संजय नागर की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment