BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इन राशि वालों को रिस्क लेने में आता है मजा, क्या शामिल है आपकी भी राशि? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 15, 2021

इन राशि वालों को रिस्क लेने में आता है मजा, क्या शामिल है आपकी भी राशि?



ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें रिस्क लेना खूब पसंद होता है। इन्हें बड़ी से बड़ी चुनौती छोटी लगती है। कई बार इनके फैसले गलत साबित हो जाते हैं, लेकिन ये रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते हैं। ये हार के बाद फिर से अपना प्रयास शुरू करते हैं। इसलिए इन राशि के लोगों को खतरों का खिलाड़ी कहा जाता है। जानिए इन राशियों के बारे में-
मेष- मेष राशि के जातक आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। इन्हें रिस्की काम करने में मजा आता है। ये जीवन में कई बार ऐसे काम कर जाते हैं, जिन्हें देखकर सामने वाला हैरान रह जाता है। इनकी नेतृत्व क्षमता भी कमाल की होती है।

वृषभ- इस राशि के लोगों को चैलेंज लेने में मजा आता है। ये सरल और खुले विचारों के होते हैंय़ इनका दिमाग काफी तेज चलता है। कहा जाता है कि इस राशि के लोग रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते हैं।

सिंह- सिंह राशि के लोग मुश्किलों में भी मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। ये रिस्क लेने में माहिर होते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के लोग जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

वृश्चिक- इस राशि के जातक मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के लोग ईमानदार और परिश्रमी माने जाते हैं। ये कभी रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते हैं। इस राशि के लोगों पर मंगल देव की विशेष कृपा होती है।

धनु- धनु राशि के लोगों में चुनौतियों के सामना करने की क्षमता होती है। ये बुरे से बुरे समय में घबराते नहीं है। ये अपने काम बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं।

No comments:

Post a Comment