BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छेड़छाड़ के आरोपी को ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ कर जमकर पीटा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 12, 2021

छेड़छाड़ के आरोपी को ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ कर जमकर पीटा

  




मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश के रतलाम से नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में छेड़छाड़ करने वाले को ग्रामीणों की भीड़ ने सरेआम सजा दी, बता दें कि आलोट के संजय चौक पर ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

मामला रतलाम जिलेके आलोट के रिछा गांव का

ये मामला रतलाम जिलेके आलोट के रिछा गांव का है। बता दें कि रतलाम जिले के आलोट के रिछा गांव में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और ग्रामीणों की भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस से बच कर भाग रहे एक आरोपी को भीड़ ने पीटा :

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में मां के साथ लकड़ियां बीनने गई लड़कियों से गांव के ही 2 युवक ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की, घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों दारा सिंह और जीवन को पकड़ लिया लेकिन एक आरोपी जीवन मौके से भाग कर आलोट आ गया। तभी ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे संजय चौक क्षेत्र में पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से आरोपी को छुड़वा कर हिरासत में लिया

इसके बाद आलोट थाना पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ से आरोपी को छुड़वा कर हिरासत में लिया है, इस मामले में आलोट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट करने और पास्को एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आपको बताते चले कि कल ही एक ऐसा मामला समाने आया था, मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दुष्कर्म करने वाले को लोगों ने आरोपी को पकड़ कर डंडों से जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया था

No comments:

Post a Comment