रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में इन दिनों बरसात ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है कल दोपहर 3:00 बजे करीब हुई ग्रामीण अंचल में जोरदार बारिश से क्षेत्रीय ग्रामीणों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है आपको बता दें कि घुघरी जनपद के अंतर्गत ग्राम धोबाबार में दोपहर 3:00 बजे बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अकाशीय बिजली गिरने से दो युवक घायल हो गए जानकारी के अनुसार जिनका नाम अनूप और अमर सिंह जहां पर खड़े थे उसी के बगल में आकाशीय बिजली गिरने से दोनों आसपास गिर गए और मौके पर ही घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल मंडला मे रेफर कर दिया गया है जहां पर इनका प्राथमिक इलाज चल रहा है इसी तरह कल ही मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत सकवाह के पोषक ग्राम खमरिया में आकाशीय बिजली से ही एक वृद्ध महिला नानस बाई घायल हो गई उमरिया में एक गरीब का आशियाना उजड़ गया इस तरह लगातार झमाझम बारिश से किसानों की फसलों में बदलाव आने के साथ साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों का नुकसान भी देखने को मिला है ?
रेवांचल टाईम्स से कन्हैया धरवैया


No comments:
Post a Comment