BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुर्गे की मौत पर हत्या की तहरीर..... बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है.........मालिक ने पुलिस से की ये मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 12, 2021

मुर्गे की मौत पर हत्या की तहरीर..... बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है.........मालिक ने पुलिस से की ये मांग



महराजगंज. उत्तर प्रदेश के महराजगंज (Maharajganj) जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मुर्गे (Chicken) के बाद पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सिंदुरिया थाने में हत्या की तहरीर दी है. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. मामला अभी थाने पर पहुंचा ही था कि इलाके में इस बात की चर्चा होने लगी. पिपरा कल्याण गांव के निवासी और 1977 में महराजगंज के विधायक रहे दुक्खी प्रसाद के बेटे राजकुमार भारती ने बताया कि उनका परिवार पक्षियों से बहुत लगाव रखता हैं, इसलिए घर पर तोता, कबूतर के साथ चार मुर्गी और एक मुर्गा पाला गया है. परिवार के साथ एक कार्यवश महराजगंज चले आए थे, जबकि बच्चा स्कूल चला गया था. पुत्र विकास जब स्कूल से घर पहुंचा तो मुर्गा तड़प रहा था. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. राजकुमार भारती ने कहा कि आशंका है कि जहर देकर मुर्गे को मारा गया है. ऐसे में इसका पोस्टमार्टम करा कर कार्रवाई की जाए. सिंदुरिया के प्रभारी थानेदार ऋतुराज सुमन यादव ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है. उधर, पीड़ित मुर्गा मालिक एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

No comments:

Post a Comment