BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानियां - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 12, 2021

बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानियां



Health Tips : बरसात (Rainy Season) का मौसम हमें गर्मी से तो राहत देता ही है, लेकिन यह हमारे लिए कई बीमारियों को लेकर आता है। यहां ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आपको बारिश के दिनों में खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इन फूड्स (Foods) के बारे में।

1- स्ट्रीट फूड (Street Foods) से बचे- बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड से बचना चाहिए, इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। बरसात में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है अगर आप ये फूड्स खाएंगे तो आपको फूड पाइजनिंग, पेट दर्द, इंफेक्शन आदि हो सकता है।


2- ऑयली फूड (Oily Food) को करें अवॉइड - बरसात के मौसम में ज्यादा तला-भूना नहीं खाना चाहिए, इससे आपका डायजेशन काफी स्लो हो जाता है और आप खाने को बचा नहीं पाते हैं, इससे आपको गैस, कब्ज, सीने में जलन आदि की समस्या हो सकती है।

3- दही (Curd) को कहे ना - वैसे तो दही खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन बरसात के मौसम में इससे परहेज करना चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो मानसून में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया हो सकते हैं, इसे खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।


4- कुछ हरी सब्जियों (Green Vegetables) से करें परहेज


हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है, लेकिन बरसात में उनका सेवन करने से बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इस सीजन में पत्ता गोभी, पालक, बथुआ, मेथी जैसी सब्जियां नहीं खाना चाहिए। इनमें बारिश के मौसम में कीड़े लगने का खतरा रहता है, जो हमारी सेहत को खराब कर सकते हैं।

5- फिश (Fish) से करें परहेज

इस मौसम से मछली खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि मानसून में फिश खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।

No comments:

Post a Comment