BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले के विभिन्न स्थानों पर अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धाजंली.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 18, 2021

जिले के विभिन्न स्थानों पर अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धाजंली....





रेवांचल टाईम्स - गोंड़वाना साम्राज्य के अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह के शहादत दिवस पर आज सँयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर  अपनी विभिन्न मांगों को लेकर

जैतपुरकला के सभा मंच पर एंव और विभिन्न स्थानों पर 

 आंदोलनरत किसान मजदूर साथियों ने  शहादत को याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी। किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रामकुमार सनोडिया ने शहादत को अतुलनीय योगदान बताते हुए कहां की देश की आजादी के लिए लड़ने का हमे मौका नहीं मिला था आज हम देश बचाने तन मन धन यहां तक कि अपने प्राणों की आहुति तक देने को तैयार है भाजपा की सरकार में जनांदोलन जो भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकार है उसका घोर अपमान हो रहा है जिसका ज्वलंत उदाहरण आपके आंदोलन का प्रतिदिन भेजे जाने वाले सूचना मांग ज्ञापन की जानकारी जिला प्रशासन को  शासकीय कर्मचारी को ले जाना चाहिए किन्तु जिसके दबाब में यह मांग ज्ञापन नहीं लिया जा रहा है आप उपस्थित जन भली भांति जानते है यह आंदोलन की ताकत है जो भ्रस्टाचारियों को पोल खुलने के डर से बिस्तर में नींद नहीं आ रहीं तरह तरह की बातों से क्षेत्रीयजनों को गुमराह किया जा रहा है ।सत्य की लड़ाई में ऐसे षड्यंत्रकारी मुँह की खायेंगे। जिला प्रवक्ता राजेश पटेल ने ज्ञापन की मांगों को पढ़कर सुनाया जिसका उपस्थित जनों द्वारा पूर्ण समर्थन किया गया ।आक्रोशित जनों में से कुछेक ने कहां यदि ज्ञापन लेने की फुर्सत जिला प्रशासन के पास नही है तो डिजिटल माध्यम से भेज दिया जाए और ज्ञापन  कुत्ते के गले में लटका दिया जाए कुछेक ने कहा क्षेत्रीय किसान इकठ्ठे होकर चका जाम कर दिया जाए। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अली एम आर खान ने आक्रोशित उपस्थित आंदोलन समर्थकों को शांति अहिंसात्मक रवैया अपनाने की समझाईश देकर शांत करवाया ।



   साथ ही सूचना दूरभाष पर अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) को दी गई थी  जिन्होंने ज्ञापन लेने आश्वस्त कराया था बाबजूद आंदोलन के तीसरे दिन भी कोई कर्मचारी नही पहुँचा ।जिससे आन्दोलन्तरत वक्ताओं ने जनांदोलन का अपमान बताया ओर कहा केंद्र की मोदी सरकार 10 महीनें से किसानों की आबाज नही सुन रही जिसकी आलोचना देश के साथ साथ विदेशो में भी हो रही है।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment