BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अमृत महोत्सव के दिन "मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी" और उपहार योजना मे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की हुई भागीदारी....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 18, 2021

अमृत महोत्सव के दिन "मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी" और उपहार योजना मे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की हुई भागीदारी.......








रेवांचल टाईम्स -  ऐतिहासिक- सौभाग्यपूर्ण दिवस के रूप में भाद्रपक्ष पावन मास में प्रथम पूज्य श्री गणेश चतुर्थी उत्सव बेला मे आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और  हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शास.उच्च.माध्य. विद्यालय मेहरा पिपरिया में आज पालक शिक्षक संघ की बैठक ग्राम प्रधान  अरुणा अशोक पटले की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की गई! जिसमें शैक्षणिक गतिविधि व स्कूल प्रबंधन आदि विषयों पर चर्चा की गई तदुपरांत सभी उपस्थित ग्राम के वरिष्ठजन, नागरिकगण, जनप्रतिनिधि, शास.उच्च. स्कूल प्राचार्य  ए.एल.उइके सर, समस्त शिक्षक टोली- गोवंती शिव,हेमलता पटेल,आर.के.चौहान, एन. के.चौहान, आर.के.गुप्ता, एम. एस.बिसेन, एकता पारधी,नंद लाल खरे,किशोर मेश्राम के साथ शाला परिवार के सभी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति मे  समस्त विद्यार्थीयो के समक्ष सामूहिक नीम, आम, अमरूद, आंवला के पौधे का वृक्षारोपण किया गया तथा स्कूल परिसर, शैक्षणिक गतिविधि में सहयोगार्थ विद्यालय की उपहार योजना अंतर्गत निम्न अतिथियों द्वारा संप्रेम विद्यालय-विकास प्रबंधन के लिए उपहार भेंट किया गया-

अरुणा अशोक पटले सरपंच महो. द्वारा अपने पूज्य पति स्व.अशोक पटले (पूर्व सरपंच) व देवर स्व. ज्ञानी जी की स्मृति में 11000 रू. की भेंट की गई।

. विद्यालय की शिक्षिका * अनुराधा वर्मा  द्वारा अपने पिताश्री स्वर्गीय  चंद्रगोपाल श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त सहा.सांख्यिकी अधिकारी कृषि विभाग) की स्मृति मे 5000 रू. की राशि भेंट की गई। एल. कुर्वेती * द्वारा अपने पूज्य पति *स्व.श्री एस.आर.कुर्वेती (शिक्षक) की स्मृति मे 15000 रू. की राशि भेंट की गई।

उमेश चौहान (शिक्षक) द्वारा अपने पिताजी स्व. के.सी.चौहान (से.नि.प्राचार्य) की स्मृति मे 15000 रू. की राशि बच्चों की डेस्क बेंच के लिए भेंट की गई।

पी.एन. बिसेन (शिक्षक) के द्वारा शाला परिसर में सरस्वती माता के छोटे से मंदिर के परिसर के लिए 11000 रू. की राशि भेंट की गई। 6.शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष-  योगेश चौधरी द्वारा सरस्वती जी प्रतिमा भेंट की गई। उक्तानुसार कार्यक्रम में सभी अतिथिगण, ग्रामवासी,जनप्रतिनिधि, सरपंच पंचगण, विद्यार्थी व शिक्षक स्टॉप की उपस्थिति मे आयोजन संपन्न किया गया। शासकीय उच्च.माध्यमिक विद्यालय मेहरा पिपरिया शाला परिसर मे उपस्थित सभी अतिथिगणो व दानदाताओं के लिए शाला के प्राचार्य  ए.एल. उइके द्वारा शाला के विकास के लिए "मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी "और उपहार योजना मे सभी दान दाताओ का बहुत-बहुत आभार व्यक्त कर सभी पालको और जनप्रतिनिधियों को विद्यालय से जुड़कर छात्र -छात्राओं के शैक्षणिक स्तर बढ़ाकर  विद्यालय की अभूतपूर्व उन्नति के लिए आग्रह किया गया ।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment