BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रांडेड कंपनियाें के नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 27, 2021

ब्रांडेड कंपनियाें के नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़



जबलपुर। आज 27 सितंबर को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गणेश नगर में राजू उर्फ कमलेश कुमार गुप्ता मानव जीवन के लिये हानिकारक पान मसाले का गुटखा पाउडर और नकली राजश्री, विमल गुटखा बिना किसी विधिक व्यापारिक लाइसेंस के धोखाधडी करते हुए बाजार मे व्यापार कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। कुछ ही देर में अपने छोटा हाथी लोडिंग वाहन में गुटका पाउच रखकर बेचने के लिए कही रवाना होने वाला है। यदि तत्काल कार्यवाही की जाये तो रंगे हाथों पकड़ा जायेगा।

कानपुर से मंगाता था कच्चा माल

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुए क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा सूचना पर पहुंचे खाद्य निरीक्षक विनोद धुर्वे की उपस्थिति मे गणेश नगर में दबिश देते हुए घर पर मौजूद राजू उर्फ कमलेश कुमार गुप्ता को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये सघन पूछताछ की गयी ।
पूछताछ करने पर कमलेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि वह पहले राजश्री पान मसाला एवं विमल पान मसाला तथा विमल एवं राजश्री पान मसाला में उपयोग की जाने वाली तम्बाकू को विमल व राजश्री की प्लास्टिक की थैलियों को कानपुर से ट्रेन के जरिए बुलवाकर पाउच पैक करने वाली मशीन से पैक करके नियत कीमत पर बाजार में बेचता था।

बचा हुआ माल लगा रहा था ठिकाने

पिछले तीन महीने से पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही रेड कार्यवाही केे डर कर काम बंद कर दिया था एवं पाउच पैक करने वाली मशीन को नष्ट करके कबाड़ में बेच दिया है। लेकिन पुराना बचा हुआ माल उसके पास रखा है जो बेच रहा हूं ।

घर में मिला बड़ी मात्रा में नकली पान मसाला

मकान के अंदर कमरे की तलाशी लिए जाने पर विमल पान मसाला गुटखे के 10 रूपये वाले बडे 50 नग पैकेट, राजश्री पानमसाला गुटखे के 20 रूपये वाले 50 नग पैकेट बोरियों मे भरे हुए, एक बोरी मे राजश्री गुटखे मे उपयोग की जाने वाली ब्लैक लेबर ब्रान्ड की तम्बाकू के 500 नग पैकेट, एक बोरी मे विमल गुटखे मे उपयोग की जाने वाली व्ही-1 टोबेको के 300 पैकेट, एक हरे रंग की बडी बोरी मे विमल गुटखे मे उपयोग मे की जाने वाली तम्बाकू व्ही-1 टोबेको के 300 नग पैकेट, एक बोरी मे राजश्री गुटखे में उपयोग की जाने वाली तम्बाकू के 100 नग बडे पैकेट, एक पीले रंग की बडी बोरी में रखे विमल गुटखे में उपयोग की जाने वाली तम्बाकू के 500 पैकेट, एक बोरी जिस पर गोवर्धन पशु आहार लिखा हुआ है में मटमैले रंग का पुराना खुला पानमसाला गुटखा कुल वजन 41 किग्रा, एक काले रंग की बोरी मे रखा पुराना मटमैले रंग का पान मसाला गुटखा वजन 60 किग्रा. एक लाल रंग की बोरी मे जिसमें अजीत एग्रो लिखा हुआ है में रखा पुराना मटमैले रंग का पान मसाला गुटखा वजन 8 किग्रा. एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी जिसमे अमूल लिखा हुआ है मे रखा पुराना मटमैले रंग का पानमसाला गुटखा वजन 19 किग्रा. एक प्लास्टिक की बोरी मे लाल रंग वाले विमल गुटके के खाली थैलियॉ वजनी 02 किग्रा. एक प्लास्टिक की बोरी मे रखे हुए विमल गुटके के बडे खाली पैकेट बैगनी रंग वाले वजनी 11 किग्रा. एक प्लास्टिक की बोरी मे रखे हुए विमल गुटके के बडे खाली पैकेट कत्थई रंग वाले खाली थैली वजन 02 किग्रा, एक प्लास्टिक की बोरी में रखे हुए राजश्री गुटके के बडे खाली पैकेट खाली थैली वजन 08 किग्रा तथा एक प्लास्टिक की थैलिया चिपकाने वाला इलेक्ट्रिक हीटर चालू हालत मिला उपरोक्त सभी सामान कीमती 2 लाख 25 हजार रूपये का तथा परिवहन में प्रयुक्त टाटा एस कंपनी का लोडिंग वाहन एमपी 17 एल 0482, जप्त करते हुये आरोपी राजू उर्फ कमलेश कुमार गुप्ता व्दारा बिना विधिक अनुमति के मानव जीवन के लिए असुरक्षित खाद्य पदार्थ ब्रांडेड कम्पनी के नकली पान मसाला, गुटखा पाउच कर पैकिंग कर करना पाये जाने पर धारा 420,272,273 भादवि ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 की धारा 103,104 एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा- 26(1),26(2) एवं 51,52,59,63 के तहत कार्यवाही करते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

No comments:

Post a Comment