BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नरेंद्र गिरि की मौत के बाद का वीडियो आया सामने, जमीन पर मिला महंत का शव, चल रहा था पंखा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 23, 2021

नरेंद्र गिरि की मौत के बाद का वीडियो आया सामने, जमीन पर मिला महंत का शव, चल रहा था पंखा



नई दिल्ली: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब उस कमरे का वीडियो सामने आया है, जहां नरेंद्र गिरि का शव लटका हुआ मिला था. ये वीडियो उस वक्त का है जब पुलिस कमरे में पहुंची थी, तब नरेंद्र गिरि का शव ज़मीन पर पड़ा है और पंखा चल रहा है. जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. करीब एक मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी मठ में मौजूद शिष्यों से पूछताछ करते हुए दिख रहे हैं. जब कमरे में पुलिस पहुंचती है, तब वहां पर महंत नरेंद्र गिरि का शव ज़मीन पर था और उनके पास ही बलबीर गिरि खड़े थे. साथ ही कमरे में तब पुलिस खड़ी है.

वीडियो में कमरे का पंखा चलता हुआ दिख रहा है. पंखे की रॉड जिसमें फंसी होती है, इसीमें पीले रंग की नॉयलॉन की उस रस्सी का एक हिस्सा भी फंसा नजर आता है, जिससे बनाए गए फंदे पर महंत का शव लटका मिला. वीडियो में फर्श पर मृत पड़े महंत के गले में रस्सी का एक टुकड़ा भी फंसा दिखाई देता है. वीडियो में आईजी केपी सिंह भी दिखाई पड़ते हैं, जो महंत के शिष्यों से पूछताछ कर रहे थे. उन्होंने पंखे को लेकर भी सवाल किया, जिसपर वहां खड़े सुमित ने बताया कि ये उसने ही चलाया था. केपी सिंह ने सभी से कहा कि शव को तुम्हें नीचे नहीं उतारना चाहिए था. वीडियो में रस्सी के तीन हिस्से दिखाई पड़ते हैं, जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. रस्सी का एक हिस्सा पंखे से फंसा है, दूसरा महंत नरेंद्र गिरि के गले में था और तीसरा हिस्सा शीशे की मेज पर ही रखा था.


No comments:

Post a Comment