BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन एवं नर्मदा मानव विकास समिति मंडला द्वारा यात्री ट्रेनों के पुनः परिचालन के लिए शुरू किया दो दिवसीय अनशन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 28, 2021

अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन एवं नर्मदा मानव विकास समिति मंडला द्वारा यात्री ट्रेनों के पुनः परिचालन के लिए शुरू किया दो दिवसीय अनशन




रेवांचल टाइम्स :- कोरोना काल में लॉक डाउन के तहत बंद पड़ी सभी यात्री ट्रेनों का पुनः नियमित परिचालन नही होने से उक्त रेलखंड से जुड़े यात्रियो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

उक्त रेलखंड में किसान, गरीब मेहनतकश मजदूर रेल उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। यात्री ट्रेनों की कमी से निजी वाहनों से यात्रा करने में आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।


नैनपुर से जबलपुर लोकल रेल सेवा विगत वर्ष २२ मार्च २०२० से आज तक बंद है। ज्ञात हे की विगत वर्ष लॉकडाउन के चलते लोकल रेल सेवा स्थगित कर दी गई थी। अतः विगत वर्ष से लेकर इस वर्ष तक लॉकडाउन दो बार खुल चुका है, पर नैनपुर की लोकल रेल सेवा अभी तक स्थगित है। यह भी ज्ञात होवे की मंडला रेल लाइन का C.R.S. पूर्ण होने के बाद भी यह लाइन अभी तक चालू नही की गई एवं बलाघाट लाइन की लोकल रेल सेवाएं आज तक स्थगित है। 


            अतः इसके चलते आम जनमानस को अनेक कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | आमजन की इस मज़बूरी का फायदा उठा कर बस मालिक बस का किराया अधिक वसूल रहे हैं। दिनोदिन बस का किराया तेजी से बढ़ते जा रहा है। अतः जो रेल सेवा वर्तमान में प्रारंभ है। उसका समय आनिश्चित है, जिसके चलते अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन द्वारा मंडला से नैनपुर पदयात्रा कर स्टेशन प्रबंधक को यात्री ट्रेनों के पुनः परिचालन के लिए ज्ञापन सौंपा गया था एवं यह चेतावनी भी दी गई थी कि आने वाले समय में यदि यात्री ट्रेनों का पूनम परिचालन जल्द से जल्द नहीं होता है तो उनके द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संगठन के द्वारा रेलवे विभाग से यह आग्रह किया गया था की,

जल्द से जल्द नैनपुर से हर तरफ की लोकल सेवाएं प्रारंभ की जाय एवं संगठन को आपके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया जाऐ।

अतः इस विषय पर उचित कार्यवाही ना होने पर हमारे संगठन द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा


रेलवे द्वारा किसी प्रकार की का जवाब ना मिलने पर आज दिनांक 28-9-2021 दिन मंगलवार को अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन एवं नर्मदा मानव विकास समिति के द्वारा आज से नैनपुर रेलवे स्टेशन परिसर के सामने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है ।

जहां आज सुबह सर्वप्रथम आंदोलनकारी मंडला से नैनपुर पहुंचे वहीं स्टेशन परिसर के सामने बनाए गए पंडाल पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

जिसके बाद आंदोलनकारियों का स्वागत किया गया। ठीक उसके पश्चात आंदोलनकारी धरना प्रदर्शन पर अपनी बहुप्रतीक्षित मांग लोकल मेमो ट्रेन के संचालन के लिए बैठे हुए हैं। वही उपस्थित आंदोलनकारियों ने अपील की है कि मंडला एवं नैनपुर के नगर वासियों से आग्रह किया है कि, इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर आंदोलन को सफल बनाएं एवं नगर के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

जहां उपस्थित जीआरपी,आरपीएफ,एसआईवी टीम का सहयोग कर रही है।


लेकिन इस सब में हैरत की बात तो यह है कि, नैनपुर नगर वासी, समाज सेवी संगठन सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के जनप्रतिनिधि कोई भी इस आंदोलन में सहयोग करने के लिए सामने नहीं आ रहे क्या सिर्फ मंडला के लोगों को ही यात्री ट्रेनों की अधिक आवश्यकता है या फिर नैनपुर नगर वासियों को भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए वाकई में यह शर्म की बात है कि इस आंदोलन में नैनपुर नगर का कोई भी व्यक्ति, नगर के जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हो रहे हैं। क्या नगर एवं मंडला जिले के जनप्रतिनिधियों को नगर हित की एवं जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। यह दुर्भाग्य है मंडला जिले का की यहां 2-2 सांसद जिसमें फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय मंत्री है एवं राज्यसभा सांसद संपतिया उइके भी हैं। उनके रहते हुए आज जनमानस को इस तरह के आंदोलन करने पड़ रहे हैं, जबकि दूसरे क्षेत्रों में लगातार यात्री ट्रेनों का पुनः परिचालन हो चुका है।



नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment