BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हा नेशनल पार्क के सरही गेट में नए वाहनो का नियम विरुद्ध पंजीकरण विरोध में स्थानीय लोगो ने अनुभिभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 13, 2021

कान्हा नेशनल पार्क के सरही गेट में नए वाहनो का नियम विरुद्ध पंजीकरण विरोध में स्थानीय लोगो ने अनुभिभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 



रेवांचल टाइम्स - मामला कान्हा नेशनल पार्क के सरही गेट है सूत्रों से जानाकरी अनुसार कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटको के लिए भ्रमण हेतु नए वाहनों का पंजीकरण किया गया है जिसमें कुल 11 वाहनों का पंजीकरण होना था और हुआ भी जिसमे स्थानी ग्राम सरही से सरही गेट में सिर्फ 2 वाहनों को ही पंजीकरण किया गया। बाकी 9 वाहनो को बाहर अन्य क्षेत्रों से लिया गया है। वाहन पंजीकरण मामले को लेकर स्थानीय जिप्सी मालिकों ने कान्हा नेशनल के वाहन पंजीकरण विभाग पर नियम विरुद्ध पंजीकरण का गंभीर आरोप लगाते हुए इसके विरोध में अनुविभागीय अधिकारी ज्ञापन सौंपा है जिसमे उल्लेख किया गया है कि वाहनो पंजीकरण का नियम विरुद्ध किया गया है जबकि ग्राम सरही में ही फिटनैस कंप्लीट जिप्सी उपलब्ध है फिर भी अन्य क्षेत्रों से वाहनों को  लिया गया है।

No comments:

Post a Comment