रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में विकासखंडवार बैठकें कर गठन और विस्तार करने बनी सर्वसम्मति
पनिका समाज संगठन को सशक्त और मजबूती प्रदान करते हुए जाति पर लगे क्षेत्रीय बंधन को समाप्त कराने संघर्ष को बल देने जैसे मुख्य उद्देश्य को लेकर
नारायणगंज विकासखंड इकाई कार्यकारणी का गठन 19 सितंबर को किया गया। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
जिला संगठन से पी.डी.खैरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड नारायणगंज ब्लाक के पनिका जाति की बैठक रविवार 19 सितंबर को स्थानीय गायत्री मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए। इसी तारतम्य में पूर्व से ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे
पदमी निवासी तामेश्वर पनरिया को सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष का पदभार पुनः दिया गया। संगठन कार्य को प्रगति देने ब्लाक को पांच सेक्टर में विभाजित करने सहमति बनी । ब्लाक कार्यकारणी विस्तार करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष महेश दास तामेश्वर, परतला सेक्टर से प्रेम दास बघेल,बीजेगांव सेक्टर से रामचरण बघेल,
मझगांव सेक्टर से छिद्दी दास बघेल को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंतराम बघेल, सचिव मनोज बघेल को मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी का विस्तार करने आगामी महीने में संपूर्ण विकासखंड की सभा बुलाई जायेगी।
26 सितंबर को निवास और 3 अक्टूबर को बीजाडांडी में होगी बैठक
बैठक में सामिल हुए बीजाडांडी और निवास ब्लाक के सक्रिय कार्यकर्ताओं के आवाहन पर 26 सितंबर को निवास और 3 अक्टूबर को बीजाडांडी में कार्यकारणी बैठक रखी गई है। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया है,कि सभी विकासखंडों की कार्यकारणी गठन और विस्तार करने चर्चा करने जिला इकाई की बैठक जल्द ही बुलाई जाये।
बैठक में बीजाडांडी ब्लाक से सहदेव टंडन, भगवान दास बैरागी,निवास से दिनेश बघेल,दीपक मानिकपुरी एवं जिला इकाई से धर्मेंद्र धार्या,जेठू दास बैरागी,बसोरी दास सोनवानी,नारायणगंज ब्लाक से संतोष दास धार्वैया,अनिल बैरागी,अशोक बैरागी,कुलपत दास मुख्य रूप से सामिल रहे।

No comments:
Post a Comment