रेवांचल टाइम्स - शासन के द्वारा चाहे कितनी भी योजनाओं का क्रियान्वयन कर ले परंतु मोटी चमड़ी के अधिकारियों के द्वारा शासन की योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं कर पा रहे हैं इसका कारण यह है कि लाजी क्षेत्र में राजनीति का सरगमी बहुत ज्यादा होने के कारण एवं अधिकारियों के द्वारा नेताओं को कमीशन देने के कारण शासन की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है ऐसे ही एक मामला ग्राम चिखला माली में देखने को मिला ग्राम चिखला माली निवासी मूलचंद सिरसाटे द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा पीडब्ल्यूडी के तहत चिखलामाली से मोह़झरी सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा करवाया गया है किंतु पीडब्ल्यूडी के एसडीओ की भारी लापरवाही होने के कारण सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता ही सामग्री का उपयोग किया गया जिसके कारण 6 माह के अंदर ही सड़क की दुर्दशा खराब हो चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे पढ़ चुके हैं शिकायतकर्ता द्वारा आगे बताया गया कि एसडीओ पीडब्ल्यूडी लाजी के द्वारा अगस्त माह में डामरीकरण का कार्य करवाया गया है जो असंवैधानिक है बता दें कि शासन द्वारा 15 मई के बाद कोई भी डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य नहीं करवाया जाता किंतु पीडब्ल्यूडी एसडीओ नेवारे के द्वारा अपनी मनमानी करती हुई शासन के नियम के विरुद्ध 15 अगस्त को चिखलामाली से मोहझरी सड़क निर्माण का कार्य भरी बारिश में एवं गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग करते हुए कार्य करवाया गया है जिसके कारण बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के ऊपर उच्चस्तरीय जांच कर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की
रेवांचल टाइम्स, लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment