रेवांचल टाइम्स - लांजी क्षेत्र के ग्राम मोहझरी के पशु औषधालय में पदस्थ डॉक्टरों की लापरवाही से मोहझरी ग्राम मे पशु/जानवर मरने का सिलसिला दिनो दिन बढ़ते जा रहा है इस संबंध में रेवांचल टाइम्स न्यूज द्वारा खबरों का प्रकाशन किया गया था किंतु जिला पशु अधिकारी के द्वारा ध्यान न देकर मौन साधे हुए बैठे हैं
बता दें कि आज दिनांक 18/09/2021 दिन शनिवार को मोहझरी ग्राम के घनश्याम साडे द्वारा बताया गया कि उनका गोरा/बैल 2 दिन पूर्व से बीमार था गांव के पशु चिकित्सालय में डॉक्टर से मिलने गया था किंतु पशु औषधालय में डॉक्टर की अनुपस्थिति होने के कारण बैल का इलाज नहीं होने के कारण बैल मर चुका इसी कड़ी में ग्राम के टीकाराम भूते ग्राम मोहझरी निवासी के 5 बकरियों का एक साथ मौत होना चिंताजनक है जो जांच के घेरे में आता है
इस प्रकार जिला पशु औषधालय अधिकारी के लापरवाही के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है आज दिनांक 18/09/2021 को जिला पशु औषधालय अधिकारी के द्वारा निरीक्षण न करते हुऐ किसी अन्य अधिकारी गौतम नामक अधिकारी को मोहझरी ग्राम में निरीक्षण करने भेजा गया था उनके द्वारा बताया गया कि मैं मात्र निरीक्षण करने आया हूं मुझे किसी पर कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है निरीक्षण करता अधिकारी गौतम के द्वारा पत्रकार को अपना कथन देने से भी इनकार किया गया जो असंवैधानिक है
ग्रामीणों का कहना है कि आज के निरीक्षण अधिकारी के हिसाब से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिला पशु औषधालय अधिकारी के संरक्षण में डॉक्टरों की लापरवाही हो रही है जो ग्रामीणों की आवाज को न सुनते हुए मुख बधिर बने बैठे हुए हैं इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment