रेवांचल टाईम्स - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 2.0 का शुभारंभ आज किया गया इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में केंद्रीय बजट मे योजना के तहत लगभग एक करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन मुक्त प्रदान किए जाने की घोषणा की गई इसी योजना के, अंतर्गत सोनी एचपी गैस ग्रामीण वितरक कान्हीवाडा के द्वारा आज इस योजना का शुभारंभ किया गया जिसमें सोनी गैस एजेंसी के द्वारा आज उज्जवला योजना के 100 हितग्राहियों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए इसके पूर्व में भी सोनी एचपी गैस ग्रामीण वितरक कान्हीवाडा के द्वारा अभी तक लगभग 14196 प्रदान किए जा चुके हैं।इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सिवनी निधि शर्मा , राजस्व निरीक्षक,हल्का पटवारी सहित एचपी गैस के ग्रामीण वितरक संचालक मुकेशट सोनी एचपी गैस कान्हीवाडा के मैनेजर अनूप साहू , स्टाफ एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment