BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए, पति की दलील सुनकर काउंसलर भी हैरान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 23, 2021

पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए, पति की दलील सुनकर काउंसलर भी हैरान



अलीगढ़। मेरी पत्नी रोज नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए। यह मांग चंडौस थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक ने जब वूमन प्रोटेक्शन सेल के सामने रखी तो हर कोई हैरान रह गया। चंडौस निवासी युवक ने बताया कि उसका दो साल पहले क्वार्सी के नगला पटवारी की युवती से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों में नहाने को लेकर तकरार होने लगी।

वह रोज पत्नी को समझाता कि रोज नहाया करो, पर वह सुनती ही नहीं थी और लड़ने पर आमादा हो जाती थी। इस बीच दंपती को एक बेटा भी हो गया। मगर, विवाद नहीं थमा। पिछले दिनों युवती ने घरेलू कलह की वुमन प्रोटेक्शन सेल में शिकायत की। युवक को बुलाया गया तो उसने बताया कि पत्नी रोजाना नहाती नहीं है।

इसलिए विवाद होता है। अब वह इसके साथ नहीं रहता चाहता, उसे तलाक चाहिए। यह अजीबोगरीब दलील सुनकर टीम भी हैरान रह गई। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग जारी है। सेल की काउंसलर नीतू सारस्वत ने बताया कि पहली बार इस प्रकार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment