रेवांचल टाइम्स - शहडोल- मण्डी बोर्ड ने अवैध परिवहन पर कसा शिकंजा श्री अवनीश चतुर्वेदी जी, उपसंचालक मंडी बोर्ड रीवा के निर्देशन में बोर्ड उड़नदस्ता के सह प्रभारी राजेन्द्र कुमार चौधरी के दल द्वारा दिनांक 23/9/21 को सुबह 4:38 बजे, जानकरी मुताबिक श्रीवास्तव तिराहा पर एक ट्रक निकल रही थी जिसे शक के आधर पर रोक कर पूछा गया तो ट्रक चालक के द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया, अमलाई थाना क्षेत्रान्तर्गत, वाहन क्र. MP19 HA 5249 ट्रक को गेंहू 531 बोरी के अवैध परिवहन करते हुये पकड़ा गया। वाहन में मौजूद बिल गुप्ता ट्रेडर्स, बुढ़ार का पाया गया है। यह गेंहू बुढ़ार (शहडोल) से रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए अवैध परिवहन किया जा रहा था। उड़नदस्ता द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन को माल सहित थाना अमलाई में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराते हुए, प्रकरण को आगे की कार्यवाही के लिये बुढ़ार मंडी को सौप दिया गया है। इसमें संबंधित व्यापारी पर, मंडी समिति का लगभग 55,000 ₹ जुर्माना लग सकता है। अभी कार्यवाही जारी है। इस अवैध परिवहन को पकड़ने वाले अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार चौधरी, सह प्रभारी, श्री किशोर कुमार पनिका, सहा.उप निरीक्षक, श्री अम्बुज तिवारी, सहा. उप निरीक्षक।
रेवांचल टाइम्स से जय प्रकाश ब्यूरो चीफ शहडोल

No comments:
Post a Comment