रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी विकास खण्ड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम बांझडीह में ब्लॉक स्तरीय शहीद राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह शहादत दिवस कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुदेश परते, जिला गोंडवाना महासभा अध्यक्ष भागवत धुर्वे ,समाजसेवी शिव पुषाम , गोंडवाना ब्लॉक अध्यक्ष हरदयाल भवेदी, गोंडवाना युवा मोर्चा अध्यक्ष तारेंद्र ,राजाराम आर्मो , रामलाल कोर्चे ,जयपाल मार्को, राधे शाह मरावी, संता प्रसाद सैयाम, संत कुमार मरावी, महेश कुमार वायाम, दमरी परते, सुग्रीव मरावी सहित
कर्मचारी संघ व समाज के बुद्धिजीवी सगाजन उपस्थित रहे।
इसी तरह ब्लाक के अंतर्गत अन्य आदिवासी क्षेत्रों में भी बलिदान दिवस बडी ही उत्साह पूर्वक मनाया गया बांझडीह सहित सालीवाडा,बनियातारा,गोरखपुर, औढारी,रमपुरी, अमझर, सुड़गाँव, कौआडोंगरी, पोंडी लिंगा सहित अन्य ग्रामों में राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह शहादत दिवस मनाया गया।


No comments:
Post a Comment