BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एच पी गैस एजेंसी किरनापुर की लापरवाही के चलते उज्ज्वला योजना के हितग्राही हो रहे हैं परेशान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 19, 2021

एच पी गैस एजेंसी किरनापुर की लापरवाही के चलते उज्ज्वला योजना के हितग्राही हो रहे हैं परेशान...

 




रेवांचल टाइम्स -  शासन कितनी भी योजनाओं का क्रियान्वयन कर ले किंतु निम्न स्तर के अधिकारियों के द्वारा घोर लापरवाही बरतने के कारण हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ऐसे ही एक मामला ग्राम मोहझरी में देखने को मिला बता दें कि ग्राम  मोहझरी निवासी हासीचन्द द्वारा बताया गया कि 1 वर्ष पूर्व उज्जवला योजना के अंतर्गत उनकी माता कुंती रावते के नाम फॉर्म भरा गया। था हांसी चंद द्वारा बताया गया कि एच पी गैस एजेंसी किरणापुर के लापरवाही के कारण मेरी माता को उज्जवला गैस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है जबकि एच पी गैस एजेंसी किरणापुर के कार्यालय में कंप्यूटर पर लोड दिखा रहा है इस संबंध में एजेंसी संचालक से संपर्क किया गया तो कुछ भी बहाना बताकर टालमटोल किया जा रहा है जो असंवैधानिक है जब कार्यालय के कंप्यूटर पर हितग्राही के नाम से लोड दिखा रहा है इसका मतलब हितग्राही को उज्जवला गैस का लाभ मिल चुका है इसी तरह ग्राम मोहझरी निवासी सुरेश भगत द्वारा बताया गया कि उनकी माता देवला भगत के नाम से उज्जवला गैस कनेक्शन पास हो चुका है और कंप्यूटर पर लोड दिखा रहा है किंतु जमीनी हकीकत यह है कि आज दिनांक तक उक्त उपभोक्ताओं को एच पी गैस कनेक्शन का लाभ नहीं मिल पाया इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक से बात किया गया तो वह बात स्वीकार करने से इनकार किए ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराकर उज्वला गैस कनेक्शन के पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिलाने की मांग की है।

रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment