BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वस्थ रहने के लिए योग और आयुर्वेदिक पद्धति को बढ़ावा देना जरूरी : आयुष मंत्री कांवरे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 15, 2021

स्वस्थ रहने के लिए योग और आयुर्वेदिक पद्धति को बढ़ावा देना जरूरी : आयुष मंत्री कांवरे





रेवांचल टाइम्स  मण्डला जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र वि.खं.बिछिया के ग्राम पंचायत बोकर में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ डॉ.नरेन्द्र पटेल जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन पर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बोकर जिला मण्डला मेंं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स का शुभारंभ : मुख्य अतिथि ज्ञानी लाल उइके सरपंच ने फीता काटकर ग्रामीणजनों की उपस्थिति में चित्र भागवान धनवंतरी की पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया । बताया गया  है कि मण्डला जिले मेंं  बोकर, पदमी,घाघा, डिण्डोरी का हुआ हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स मेंं शुभारंभ : शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बोकर के चिकित्सक राधेलाल नरेटी ने जानकारी देते हुए बतलाया कि 14 सितंबर आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कांवरे जी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए आयुवेर्दिक पद्धति को बढ़ावा देना बहुत जरुरी है । यह बात राज्य मंत्री कांवरे ने मंगलवार को मंत्रालय के एनआईसी कक्ष से प्रदेश में 188 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स का वर्चुअली शुभारंभ करते हुए कही । इसके पहले 100 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स का शुभारंभ किया जा चुका है । राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश मेंं खोले गए आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहे है, जहां लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों के साथ-साथ योग एवं वेलनेस गतिविधियों का लाभ प्राप्त हो रहा है । कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी वर्चुअली शामिल हुई ।

राज्य मंत्री कांवरे ने कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों का देश है, जिन्होंने आयुर्वेद को विश्व पटल पर रखा है । कोरोना काल में आयुवेर्दिक, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश मेंं हर्बल गार्डन तैयार करने को भी बढ़ावा दिया जा रहा है । विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने घरों में हर्बल गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने घरों के गमलों में औषधि महत्व के पौधे लगाने का आग्रह किया । उन्होंने का कि मानव तंत्र पर औषधि के रूप प्रयोग किए जाने वाले पौधे लगाने से आयुर्वेद को काफी बढ़ावा मिलेगा ।

राज्य मंत्री कांवरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूरगामी सोच के अनुरूप आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है । प्रदेश में जड़ी बूटियों एवं औषधियों का अपार भंडार है, जिनके माध्यम से लोगों को रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है । उन्होंने कहा कि कोरोना काल में त्रिकटु चूर्ण, बांटकर आयुष विभाग ने सराहनीय कार्य किया । जिसका सुखद परिणाम सभी को देखने को मिला । उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित झाबुआ, पन्ना, एवं डिंडौरी के सरपंच और उपसरपंच से संवाद किया । कार्यक्रम के दौरान डॉ.मनोज परस्ते, डॉ.अर्चना हरदहा,कुमार शानू ठाकुर,दिलीप नामदेव, अंतराम सिगोतिया, संजय बिलवर, घनाराम भांवरें, अनामिका पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, धीरेन्द्र पटेल, गीतांजलि मरावीं, सीमा पटेल, रागिनी पटेल, ग्रामीण वरिष्ठ जनों,शिक्षक स्टाफ तथा औषधालय स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment