रेवांचल टाइम्स - बालाघाट जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परसवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र से आदिवासी बैगाओ को शासन के योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है शासन द्वारा किसी भी योजना का क्रियान्वयन कर ले किंतु नीचे स्तर के कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही बरतने का मामला दिनों दिन बढ़ते जा रहा है जबकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा आदिवासी बैगाओ के लिए अनेक योजनाएं लागू की है मगर आज भी अपने मूलभूत सुविधा के लिए आदिवासी बैगा वंचित है ऐसे ही एक मामला परसवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला जिम्मेदार कर्मचारी कर रहे हैं अपनी मनमानी सूत्र बताते हैं कि यहां पे पदस्थ डॉक्टर नर्स की लापरवाही चरम सीमा पर है एवं अपनी मनमानी करते हुए आदिवासियों को शासन की योजनाओं से वंचित करा रहे बता दें कि 14 सितंबर को एक महिला को प्रसव पीड़ा उत्पन्न होने से परसवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस को फोन लगाया गया किन्तु परसवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा बहाना करते हुए 108 एंबुलेंस का लाभ नहीं दिया गया जबकि उक्त आदिवासी महिला गरीब है और उनके पास प्राइवेट वाहन से अस्पताल जाने के लिए पैसे उपलब्ध नहीं था फिर भी मरता क्या नहीं करता वाली बात है अपने आस पास वाले से पैसे उधार लेकर उक्त महिला को प्राइवेट ऑटो से स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा ले जाएगा
ऐसे जिम्मेदार लापरवाह कर्मचारी को तत्काल पद से पृथक किए जाने की मांग ग्रामीणो ने की ताकि ऐसी गलती दोबारा ना हो सके।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे


No comments:
Post a Comment