नैनपुर सेंट्रल बैंक में खाता एक धारक दो दोनों कर रहे लेन देन, एक नहीं अनेक मामले इस बैंक के हुए हैं अभी तक उजागर...
रेवांचल टाइम्स :- नगर में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नैनपुर में अनोखा मामला सामने आया है जहां नैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत हीरापुर के 2 निवासियों का बैंक खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नैनपुर में 3 मार्च 2017 को खोला गया था जिस का सफल संचालन बैंक और दोनों खाताधारक करते आ रहे थे।
✒️ यह है चौका देने वाला पूरा मामला ✒️
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नैनपुर में खाताधारक प्रथम रामकुमार भंवरे पिता चंदर भांवरे निवासी ग्राम हीरापुर एवं दूसरा खाता धारक राम कुमार पिता वीर सिंह ने 3 मार्च 2017 को खाता खुलवाया और दोनों को सेंट्रल बैंक शाखा नैनपुर में एक ही खाता नंबर 359 880 5967 एक ही पासबुक में दोनों को अलग अलग फोटो लगाकर व नाम अंकित कर दे दिया।
जिसके आधार पर दोनों खाताधारक ने बैंक से लेनदेन करना प्रारंभ कर दिया।
जिसका खुलासा आज तब हुआ जब दोनों खाताधारक एक साथ लेनदेन करने बैंक पहुंचे जहां राम कुमार भावे पिता चंदर भांवरे हीरापुर निवासी के खाते में एलआईसी का 19000 रू डाला गया जिसे हितग्राही निकालने बैंक पहुंचा।
उसी समय दूसरे खाताधारक राम कुमार पिता वीर सिंह ने उस पैसे को निकाल लिया था।
जब राजकुमार भंवरे को पता चला तो उसके पैरों तले जमीन सरक गई। इसकी शिकायत हितग्राही ने बैंक मैनेजर से की है। वहीं दूसरा खाता राम कुमार पिता वीर सिंह का इसी शाखा में संचालित है। लेकिन राजकुमार ने बताया कि उसने 83 दिन मनरेगा में कार्य किया उस कार्य की राशि ग्राम रोजगार सहायक देवेंद्र सेन के द्वारा खाते में डाले जाने की बात कही और वह राजकुमार पिता वीर सिंह ग्राम रोजगार सहायक देवेंद्र सेंन के साथ सेंट्रल बैंक नैनपुर पहुंचकर ₹15000 की राशि निकाली गई और हितग्राही स्वयं ₹5000 रू 6 अगस्त 2021 को निकाला था। हितग्राही राम कुमार पिता वीर सिंह के साथ ग्राम रोजगार सहायक ₹12000 की राशि केशियर शिवांग अग्रवाल के पास आवेदन लिखकर दे दिया है।
राम कुमार पिता वीर सिंह ने बताया कि यह राशि उन्हें किसी कृषि कार्य यंत्र के लिए खरीदने के लिए निकाली गई एवं आज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया केशियर को आवेदन में लिख कर ₹12000 की राशि वापस कर राम कुमार के खाते में डालने की बात कही लेकिन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर के द्वारा यह राशि नहीं डाली गई और ₹12000 की राशि अपने पास रख ली। जिसकी शिकायत करने दोनों हितग्राही पुलिस थाना नैनपुर पहुंचकर बैंक केशियर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और उचित न्याय दिलाने के लिए निवेदन किया।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:
Post a Comment