BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पनिका समाज और संगठन की बैठक 5 को मंडला में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 4, 2021

पनिका समाज और संगठन की बैठक 5 को मंडला में...




रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश पनिका समाज संगठन की आवश्यक बैठक मंडला में रविवार 5 सितंबर को बुलाई गई है।

     पनिका समाज जिला संगठन से पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि मंडला जिले के सभी विकासखंडों से संगठन के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक 5 सितंबर को मंडला स्थित रपटा घाट गोंड़ी पब्लिक ट्रस्ट के सभागार में होना है।जिसमें जिला संगठन,युवा प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ ,तहसील एवं ब्लाक शाखाओं का विस्तार होना है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति में संगठन के विस्तार का, संगठन के सशक्तिकरण के साथ समाज से क्षेत्रीय बंधन खत्म कराये जाने शासन से मांग करने की व्यवस्थित रूपरेखा तैयार की जायेगी।

  जिले के पनिका समाज के समस्त स्वजातीय बंधुओं से गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार में दोपहर 12 बजे पहुंचने की अपील की गई है।

No comments:

Post a Comment