BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारिश के लिए अंधविश्वास में डूबी महिलाओं ने बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 7, 2021

बारिश के लिए अंधविश्वास में डूबी महिलाओं ने बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया



दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अभी तक काफी कम बारिश हुई है. इसके चलते धान की फसलें सूखने लगी हैं. जिले में अच्छी बारिश के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत टोटकाओं का दौर शुरू हो गया है. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में यह अंधविश्वास गहरे पैठा हुआ है कि मासूम बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव में घुमा दिया गया. इसी दकियानूसी मान्यता को लेकर गांव की महिलाओं ने कुछ बच्चियों के कपड़े उतरवाए, गीत गाए और उन्हें पूरे गांव में घुमाया.


यह मामला दमोह जिले की जबेरा तहसील के अंतर्गत बनिया गांव का है. यहां धान की फसल सूखने पर पहले तो गांव की महिलाएं एकत्रित हुईं. फिर उसके बाद में उन्होंने मूसल पर मेंढक को रस्सी से बांधकर उल्टा टांगा और अपने घरों की करीब छह छोटी-छोटी बच्चियों के कपड़े उतरवाए. फिर जिस मूसल पर मेंढकी को टांगा गया था, उसे बच्चियों के कंधे पर रख दिया गया और बच्चियों को पूरे गांव में घुमाया. जब इस अंधविश्वास के बारे में महिलाओं से पूछा गया कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, उन महिलाओं का कहना था कि ऐसा करने से अच्छी बारिश होती है. आज के आधुनिक युग में इस तरह के पारंपरिक टोटकाओं का सामने आना समाज के लिए बड़ी चुनौती है और ऐसी चुनौतियों से निजात पाना आज भी आसान दिखाई नहीं देता. इस मामले में दमोह के पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार का कहना है कि संबंधित मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी.


No comments:

Post a Comment