BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नल जल योजना कनेक्शन के लिए खोद दिया गया लाखों का सीसी सड़क - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 8, 2021

नल जल योजना कनेक्शन के लिए खोद दिया गया लाखों का सीसी सड़क




रेवांचल टाईम्स -  नारायणगंज विकासखंड मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत कोबरी कला में नल जल योजना अंतर्गत लोगों को नल कनेक्शन मुहैया कराने कनेक्शन विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है जहां कार्य कर रहे संबंधित ठेकेदार द्वारा बेजोड़ नमूना पेश करते हुए पाइप लाइन कनेक्शन डालने के लिए लाखों रुपए लागत से बनी सीसी सड़क को कई मीटर लम्बाई तक बीचों बीच से खोद डाला गया। जबकि सड़क के किनारे से भी पाइपलाइन आसानी से बिछाया जा सकता था ग्रामीणों द्वारा लगातार इस बात का विरोध किया गया परंतु ठेकेदार द्वारा इनकी बातें एक ना सुनी गई ठेकेदार के मनमाने पन व गुणवत्ता हीन कार्य करने सहित लाखों रुपए खर्च कर आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए सीसी सड़क को अपने सामने खुदाई करते व टूटते देख ग्रामीण परेशान होकर यहां वहां अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी शिकायत स्वरूप बात रखें परंतु समस्या का समाधान अब तक कहीं से न हो सका।ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार को काम रोकने का कहने पर अड़ियलपन ऐसा की लड़ाई झगड़े पर उतारू हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है की पानी की सुविधा होना हमारे लिए अच्छी बात है परन्तु इसकी कीमत हमें रोड की सुविधा खोकर चुकानी पड़ेगी।यह गलत है। वर्षों की मांग के बाद बड़ी मुश्किल से सीसी सड़क बना था और ठेकेदार द्वारा उसे भी खोदा जा रहा है।


विभागीय अधिकारियों से ठेकेदार की तगड़ी सांठगांठ


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है की पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदार की विभागीय अधिकारियों से गहरी सांठगांठ है तभी तो संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर मानिटरिंग करने नहीं पहुंच रहे हैं वही ठेकेदार को मनमाने कार्य करने की छूट दी गई है। बीच सड़क में पाइपलाइन बिछा दिया गया है। मजाक ऐसा की बीच सड़क  से घरों के लिए कनेक्शन निकालकर दिया जा रहा है जो भविष्य में निश्चित रूप से टूट फूट के शिकार भी होंगे


यह है मामला  शासन द्वारा आमजन को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य लाखों रुपए खर्च कर नल जल योजना स्थापित कराया गया है। जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत वर्तमान में ग्राम पंचायत माडोगढ़, कोबरी कला, सलैया सहित कई ग्राम पंचायतों में घर पहुंच कनेक्शनों का विस्तारीकरण निविदा आधार में ठेकेदारों के द्वारा कार्य किया जा रहा है परंतु उक्त किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का तनिक भी नहीं रखा जा रहा है। ध्यान यहां तक की सप्लाई कनेक्शन फिटिंग के लिए अनुभवी मिस्त्री ठेकेदार के पास उपलब्ध नहीं है, नवसिखिये हेल्परों से कराया जा रहा है फिटिंग कार्य जो की गुणवत्ता पूर्वक नहीं हो पा रहा है कई कई जगहों से पानी का हो रहा रिसाव हो रहे हैं।


इनका कहना है


 बनी बनाई सीसी सड़क को बीचोबीच  खोद कर हमारे लिए असुविधा ठेकेदार द्वारा किया गया है जबकि हम रोड के किनारे से पाइप लाइन बिछाने के लिए सहर्ष सहमत हैं।

मिलन परते

स्थानीय ग्रामीण


विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार द्वारा आमजन के लिए सुविधा हेतु बनी सड़क को क्षति पहुंचाना गंभीर बात है जिला प्रशासन संज्ञान ले अन्यथा आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

सेवाराम पन्द्रों 

ब्लाक अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी


शासन द्वारा संचालित सभी योजना आम व्यक्ति के सुविधा के लिए बनाई जाती हैं,यंहा स्थानीय ग्रामीण ठेकेदार की मनमानी व प्रशासनिक पर्यवेक्षी अभाव के कारण  परेशानियों का सामना कर रहे है जो कि बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।


इंजी.भूपेन्द्र वरकड़े

उपाध्यक्ष जनपद पंचायत


ग्राम पंचायत से स्पष्ट रूप से ठेकेदार को आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य करने की सहमति दी गई है। न की सीसी सड़क तोड़कर पाइप लाइन बिछाने की ।


धनीराम वरकड़े

सचिव ग्राम पंचायत कोबरी कला


रेवांचल टाईम्स संवाददाता बेनी लाल सिंगरौरे की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment