BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ज्ञानाश्रय' में कलेक्टर श्री सुमन ने आज ली भारतीय राजनीति और संविधान की कक्षा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 16, 2021

ज्ञानाश्रय' में कलेक्टर श्री सुमन ने आज ली भारतीय राजनीति और संविधान की कक्षा...


रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रारंभ किए गए नवाचार ज्ञानाश्रय की कक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या पीजी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में पुनः प्रारंभ हो गई हैं। जिसमें विषय विशेषज्ञों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विषयवार विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। आज कलेक्टर  सुमन ने विद्यार्थियों की कक्षा ली और प्रातः 7.30 से 9.30 बजे तक भारतीय राजनीति और संविधान के बारे में पढ़ाया और प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की व आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। कतिपय कारणों से कक्षा में सम्मिलित ना हो सके विद्यार्थियों के लिए कक्षा की लाइव वीडियो लिंक भी उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी इन लाइव कक्षाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।..

No comments:

Post a Comment