रेवांचल टाईम्स - प्री रजिस्ट्रेशन की जरूरत नही सीधे सेंटर पर जाए और वैक्सीन लगवाए
उज्जैन 15 सितंबर कोरोना वेक्सीनेशन के महाअभियान में 16 एवम 17 सेप्टेम्बर को उज्जैन शहर में बड़े पैमाने पर वैक्सीनशन किया जाएगा । 85 केन्द्रों पर कोविशिल्ड का फर्स्ट एवं सेकंड डोज लगाया जायेगा। इसी तरह कोवेक्सिन के सेकंड डोज के लिये 06 सेन्टर बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर केवल सेकंड डोज लगाया जायेगा। वैक्सीनशन के लिए प्री बुकिंग की जरूरत नही है सीधे सेंटर पर जा कर वैक्सीन लगवाया जा सकता है। यह
जानकारी उपायुक्त श्रीमती कल्याणी पांडे द्वारा दी गई।

No comments:
Post a Comment