BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समाजसेवी नितिन ठाकुर बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष,सुलभ खंडेलवाल (ईलू) को मिला सेक्रेटरी का पदभार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 23, 2021

समाजसेवी नितिन ठाकुर बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष,सुलभ खंडेलवाल (ईलू) को मिला सेक्रेटरी का पदभार

 



रेवांचल टाइम्स :- समाज सेवा का कोई समय नियत नहीं होता केवल मन में जब भी समाज की सेवा करने का जज्बा हो तो, जन सेवा करना आसान नजर आता है।

ऐसा करके आप गरीब मजदूर परिवारों की मदद कर सकते हैं। जिससे उस परिवार को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हो और स्वयं को सुकून एवं तसल्ली मिले।


नैनपुर नगर के एक ऐसे ही समाजसेवी थे "जेड टू जेड" कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के संचालक स्वर्गीय मनोज ठाकुर जिन्होंने 10 साल पहले नगर में नैनपुर जंक्शन के नाम से रोटरी क्लब का गठन किया एवं विधिवत रोटरी क्लब से जुड़े और इस तरह नगर में रोटरी क्लब का उदय हुआ।

हर वर्ष वे नगर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष के रूप में पदस्थ रहे एवं समाजसेवा के रूप में नगर में अपनी सेवाएं देते रहे। हमेशा जहां जिसे जैसी सहायता लेनी होती थी। वह बेझिझक स्वर्गीय मनोज ठाकुर को अपनी व्यथा सुनाया करता था, और वह अपनी क्षमता के अनुसार हमेशा ऐसे लोगों की मदद किया करते थे। लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और आज वह एक अच्छे समाज सेवी हमारे बीच नहीं रहे। 

लेकिन उनके नक्शे कदम पर चलते हुए उनके अनुज नितिन ठाकुर आज पूरे नगर में स्वर्गीय मनोज ठाकुर की कमी महसूस नहीं होने देते। 

आज नगर में नितिन ठाकुर किसी पहचान के मोहताज नहीं। उनका नाम ही उनकी पहचान बन गया है। 

अपने माता पिता एवं बड़े भाई के आशीर्वाद से आज वह नगर में समाज सेवा के पद पर सबसे आगे दिखाई देते हैं। इसी के चलते स्वर्गीय मनोज ठाकुर के अनुज नितिन ठाकुर को रोटरी क्लब अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया एवं उनकी ताजपोशी की गई एवं उनके साथ साथ नगर के एक और प्रतिभाशाली समाजसेवी सुलभ खंडेलवाल (ईलू) जिन्हें सेक्रेटरी के रूप में पदभार दिया गया और उनकी भी ताजपोशी की गई सुलभ खंडेलवाल (ईलू) भी नगर का जाना माना नाम है। यह नगर के रसूखदार परिवार से हैं लेकिन समाज सेवा के पद पर यह भी हमेशा आगे दिखाई देते हैं। एवं बालाघाट से भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

रोटरी क्लब मंडला के अध्यक्ष एवं संगठन के द्वारा विगत दिवस नैनपुर के मिडवे ट्रीट होटल में एक गरिमामई कार्यक्रम में नितिन ठाकुर, सुलभ खंडेलवाल एवं ईलू खंडेलवाल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसमें नगर के अधिवक्ता संघ एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सेक्रेटरी को बधाई दी और स्वर्गीय मनोज ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment