रेवांचल टाइम्स अंजनिया वाईपास में रात्रि लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआl जिसमें 3 गौ माता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना - महिष्मति गौ सेवा एवं रक्तदान संगठन अंजनिया के सदस्य दीपेश पटेल को रात्रि लगभग 11:30 बजे फोन के माध्यम से दी गई | दीपेश कुमार पटेल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर कुछ भाई लोगों की मदद से गौमाता को रोड के किनारे किया l
उस समय बहुत तेज पानी गिर रहा था जिसकी वजह से तुरंत इलाज करा पाना संभव तो नहीं हो पाया लेकिन दीपेश भाई ने सुबह घटना की सूचना महिष्मति गौ सेवा एवं रक्तदान संगठन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश नामदेव को दी घटना की सूचना पाते ही ऋषिकेश नामदेव ने तत्काल अंजनिया पशु चिकित्सालय से डॉक्टर परते को लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल गौ माता का इलाज कराया और उसके मालिक अवध बिहारी पटेल{शिक्षक}से संपर्क किया और उनको घटना की जानकारी दीl पटेल घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी गाय को देखें और बोलते हैं कि मैं इस गाय को घर ले जाकर क्या करूंगा यह तो मर जाएगी और जब संगठन के माध्यम से और कुछ पशु पालको ने पटेल से बोला कि आप गाय माता को घर तो लेकर जाइए वह स्वस्थ हो जाएंगी तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और वहां से चल दिएl
ऋषिकेश नामदेव के द्वारा पटेल के रिश्तेदार से संपर्क किया गया और उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी गई और पटेल के द्वारा क्या बोला गया है वह सब बताया गया तो उनके रिश्तेदार ने बोला भैया में उनके लड़के से बात
करता हूं आप गाय माता को किसी वाहन की व्यवस्था करके उनके घर तक पहुंचा दीजिए फिर एक ऑटो की व्यवस्था करके गाय माता को इलाज करा कर गाय मालिक पटेल के यहां भेजा गया और समझाया जी भाई साहब गाय जब तक दूध देती है तो आप लोग उसे घर से चारागाह तक भेजने जाते हैं और शाम को लेने जाते हैं और अभी जब गाय दूध नहीं दे रही है तो उसे आप कैसे आवारा कैसे छोड़ देते हैं यदि आप पशु पालन करना चाहते हैं तो अपनी गाय को घर पर बांध कर रखेंl 3गौ माता जो कि घटनास्थल पर दम तोड़ दी थी उनको महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश नामदेव, भाई दीपेश पटेल, पवन झरिया, पवन श्रीवास (ग्रामीण) श्री चंद्रेश तिवारी {विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला प्रभारी }एवं पंचायत प्रतिनिधि-श्री राम किशोरश्रीवास, श्री संजय गढेवाल के द्वारा पूरे हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गयाl
एवं गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल आपको सभी से निवेदन करता है कि संगठन के लोग समय निकाल कर खुद के जेब का पैसा खर्च करके सेवा करते हैं सेवा भावना के साथ संगठन के लोग सेवाधारी है कोई कर्मचारी नहीं है कोई भी भाई अनावश्यक संगठन के लोगों को ताना ना देवे/
संगठन के लोगों के भी पर्सनल काम काज रहते है अगर संगठन के लोगों किसी कारण वश कही नहीं पहुँच पाते हैं तो आप सभी भी गाय माता का दूध पीते हैं आप भी सेवा कर सकते हैं संगठन के लोगों को कोई तन्खा नहीं आती है शासन से आज अंजनिया ग्राम की सप्ताहिक बाजार होने के बाद भी एवं लालू नामदेव एक व्यवसायिक व्यक्ति होने के बाद भी उन्होंने सुबह से लेकर 3:00 बजे तक लगातार गाय माता की सेवा में अपनी दुकानदारी छोड़कर लगे रहे संगठन में ऐसे समर्पित भावना से काम करने के बाद भी अगर कोई उंगली उठाता है तो वह खुद आगे आकर देखे मुंह चलाने अकेले से कुछ नहीं होता


No comments:
Post a Comment