रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पिछले 5 सालों में कई विकास कार्य का भूमि पूजन हुआ हो, या ना हुआ हो, लेकिन इस परिषद के अंतिम क्षणों में नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के विकास कार्य के निर्माण कार्यों की सूची बनाई है। जिसे उन्होंने अपना लक्ष्य बनाया है।
अब इसे जनता आने वाले चुनाव की तैयारी समझे या फिर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आने वाले चुनाव में अपनी अहम भूमिका बनाने के लिए फेंका गया पैंतरा।
जिसमें उन्होंने 4 सितंबर 2021 को राधा कृष्ण मंदिर के सामने करीब जो 54 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, एवं ठेकेदारों की उपस्थिति में किया है। लेकिन नगर की जनता को यहां बुलाना उचित नहीं समझा।
जिनमें वार्ड क्रमांक 9 बिहारी बाड़ा में रंगमंच निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 2 में नवीन स्कूल परिसर में किचन शेड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 11 में मंगल भवन से उत्कृष्ट साला तक डिवाइडर निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 9 में राव से ट्यूबवेल तक सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 7 में फिल्टर प्लांट में आरसीसी नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 8 में शिव नगर कॉलोनी में डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 8 में गायत्री से रवि तक सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक एक में चकोर घाट में चबूतरा निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 5 में दिगंबर से इंद्रलाल तक सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 8 में कालीबाड़ी से सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य, सम्मानित है। इन सभी निर्माण कार्यों में नगर का वार्ड नंबर 8 लगता है नगर पालिका अध्यक्ष को कुछ ज्यादा ही प्यारा है क्योंकि इस वार्ड में सबसे अधिक निर्माण कार्य सम्मानित किए गए हैं।
लेकिन इन सभी में वार्ड क्रमांक 6 को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अछूता छोड़ दिया गया, जबकि देखा जाए तो वार्ड नंबर 6 में निर्माण कार्य की बात की जाए तो अनेकों जनहित के कार्य पिछले 5 सालों से रुके हुए हैं। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान कभी गया ही नहीं।
उन्होंने कभी इस क्षेत्र का दौरा भी नहीं किया।
इस क्षेत्र के पार्षद रमजान खान ने अनेकों बार वार्ड नंबर 6 की जनता को हो रही परेशानियों से लिखित आवेदन देकर नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया।
लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार से नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान वार्ड नंबर 6 की ओर केंद्रित नहीं हुआ जबकि यदि निर्माण कार्य की बात की जाए तो यहां पानी निकासी की अधिक समस्या है, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति बन जाती है, और वार्ड वासियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं दूसरी तरफ यहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं बात की जाए मंडला सिंगल क्षेत्र की तो वहां पर किसी भी प्रकार से आवागमन के लिए रहवासियों के लिए कोई साधन नहीं है। बरसात के मौसम में यहां दलदल की तरह कीचड़ भर जाता है। जिस पर से गाड़ी निकालना तो दूर चलना भी दूभर हो जाता है। जिसका दंश वार्ड वासी काफी लंबे समय से झेल रहे हैं।
अनेकों बार शिकायत करने पर नगरपालिका यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि, यह क्षेत्र रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है, जिस पर हम किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बिना रेलवे की एन,ओ,सी के नहीं करा सकते।
जबकि नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उसके बाद भी वार्ड नंबर 6 निर्माण कार्य से अछूता दिखाई देता है।
बात की जाए वार्ड नंबर 6 के श्मशान घाट की तो यहां सबसे ज्यादा परेशानी आसपास के 5 वार्डों के लोगों को झेलनी पड़ती है। यहां नगर के वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 3, के शव दहन के लिए लाए जाते हैं।
यहां सड़क का निर्माण ना होने की वजह से शव यात्रा में आने वाले लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में इस सड़क का हाल और भी क्षतिग्रस्त हो जाता है। जिस पर चलना और शव को लाना अधिक कठिनाइयों से भरा होता है।
वार्ड नंबर 6 में ऐसे कई गरीब मजदूर परिवार निवासरत है जिन्हें अपने टूटे-फूटे घर में अधिक परेशानियों के साथ गुजर-बसर करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे परिवारों के लोगों ने आवेदन निवेदन सब संपन्न कर लिया है। लेकिन आज दिनांक तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
वार्ड नंबर 6 के पार्षद द्वारा अनेकों बार वार्ड की जनता को हो रही परेशानियों से नगर पालिका सीएमओ एवं नगर पालिका अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अवगत करवाया गया है।
लेकिन आज दिनांक तक किसी प्रकार का निर्माण कार्य वार्ड नंबर 6 में नहीं किया गया वार्ड नंबर 6 की जनता केवल वोट देने के समय ही इस्तेमाल की जाती है, और इस वार्ड से वोट पाने के बाद जनप्रतिनिधि यहां के रहवासियों को ऐसे भूल जाते हैं, मानव जैसे यह वार्ड नगर के नक्शे में है ही नहीं।
ना जाने क्यों इस तरह का दुर्व्यवहार वार्ड नंबर 6 की जनता के साथ किया जा रहा है, ना जाने कौन है इसका जिम्मेदार।
क्या यहां की जनता ही दोषी है, जिन्होंने अपना बहुमूल्य मत देकर नगर के प्रथम नागरिक को अपना प्रतिनिधित्व सौंपा था। या फिर जनप्रतिनिधि समझदार हैं, जो केवल चुनाव के समय ही यहां की जनता को चुनावी जुमले देकर फुशलाने का काम करते हैं, और अपना काम निकल जाने के बाद यहां झांककर तक नहीं देखते।

No comments:
Post a Comment