रेवांचल टाईम्स - नेशनल हाइवे (547) छिंदवाड़ा से नागपुर की दुर्दशा को लेकर रिपोर्ट!
रामाकोना से लगा गहरा नाला जो अक्सर थोड़ी सी बारिश होने पर बंद पड़ जाता है उसकी दुर्दशा हुई बद-से-बत्तर!
गहरा-नाला पुलिया पर पड़ गये दो फिट गहरे गड्ढे!
सिल्लेवानी घाटी स्तिथ अंधे मोड़ पर ढहने लगा रोड! गत वर्ष ही हुआ था इस जगह सुधार!
रामाकोना के कुड्डम पर स्तिथ रेलवे अंडरक्रॉसिंग फ्लाइओवर पर पड़े अनगिनत गहरे गड्ढे!
छिंदवाड़ा जिले व जिले की जनता के लिये बन रहा यह दुर्भाग्य का विषय!
नागपुर से छिंदवाड़ा मुख्य मार्ग की दुर्दशा बत्तर होने की वजह से वाहनों की हो रही डिस्क बेंड तो कही फट रहे टायर!
सड़क मरम्मत को लेकर उठ खड़े हो रहे अनगिनत सवाल!
मध्यप्रदेश के संवेदनशील व यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री श्रीं कमलनाथ जी की बदौलत बना था सुन्दर नेशनल हाइवे (547) जिसकी दुर्दशा आज के समय में ठीक नहीं!
नेशनल हाइवे की खस्ता हालत की वजह से आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर अवस्था में मरीज़ को नागपुर ले जाने में हो रही भारी परेशानी!
रामाकोना: इस रिपोर्ट में हम बात कर रहे है नेशनल हाइवे (547) की दुर्दशा की जो की वर्तमान समय में बदहाल साबित हो रही है! मध्यप्रदेश के संवेदनशील व यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री श्रीं कमलनाथ जी की देन से गत छह वर्ष पूर्व छिंदवाड़ा जिले की जनता को नेशनल हाइवे (547) के रूप में सुन्दर सड़क की सौगात मिली थी! छिंदवाड़ा जिले के सैकड़ो रहवासियों का किसी ना किसी काम से नागपुर आना-जाना लगा रहता है जो की मिली सौगात के आधार पर सफर आसान व सुहाना हो गया था ज़ब तक सड़क की हालत ठीक थी! किन्तु वर्तमान समय में अगर हम बात करे नेशनल हाइवे (547) की तो सड़क की दुर्दशा अत्यंत खस्ता हो चुकी है एवं छिंदवाड़ा से सावनेर तक अनगिनत गड्ढों में सड़क तब्दील हो चुकी है जो की छिंदवाड़ा जिले की जनता के लिये दुर्भाग्य का विषय है!
नेशनल हाइवे (547) की दुर्दशा व विषय को लेकर हम बात करते है सर्वप्रथम सिल्लेवानी घाटी के शुरू होते ही अंधे मोड़ पर स्तिथ जगह से जहा दो वर्ष पूर्व भारी बारिश की वजह से सड़क का आधा हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया था! गत वर्ष ही इस जगह सड़क का पक्के पत्थरो से पीचिंग कर पुनः नवनिर्मित निर्माण किया गया था जो की वर्तमान समय में पुनः ढहने की कगार पर उठ खड़ा हुआ है!
दूसरे बिंदु पर हम बात करते है गहरे नाले की जिसका निर्माण विगत चार वर्षों से चल रहा है जो की अब तक अपने अंतिम चरण तक नहीं पहुंच पाया है! राहगीरों को आने जाने में परेशानीयों का सामना ना करना पड़े उसके लिये नेशनल हाइवे अथॉरिटी द्वारा बाईपास पुलिया बनवाई गयी अक्सर जिसमे की थोड़ी सी बारिश आने पर पुलिया घंटो बंद रहती है जो की वर्तमान समय में अनेको राहगीरों के लिये चिंता का विषय बनी हुई है! साथ ही अनगिनत बार इस पुलिया पर बाढ़ आने से सड़क का डामरीकरण उखड़कर बह गया जिससे सड़क दो फिट गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है! जिसका ना तो सुधार हो रहा है और ना ही गड्ढे पूरे जा रहे है जिसकी वजह से सैकड़ो राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!
तीसरे बिंदु पर हम बात करते है रामाकोना के कुड्डम स्तिथ ओवरब्रिज की जिसकी स्तिथि ठीक नहीं है! सड़क पर डामर की लेयर उखड़ गयी है साथ ही दो फिट गहरे गड्ढों में तब्दील हो गयी है!
छिंदवाड़ा से नागपुर रोज़ाना सैकड़ो जिलेवासी अपने किसी ना किसी काम से नागपुर जा रहे है जो की सड़क की खस्ता दुर्दशा की वजह से परेशानियो का सामना कर रहे है साथ ही छिंदवाड़ा जिले से रोज़ाना आपातकाल स्तिथि में गंभीर अवस्था में बेहतर प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस सैकड़ो मरीज़ो को नागपुर रेफर कर रही है जिन्हे समय से पूर्व मरीज़ को नागपुर अस्पताल पहुंचाना होता है वे भी खस्ताहाल सड़क की वजह से परेशानीयों का सामना करते नज़र आ रहे है! जिसमे अनेको गंभीर अवस्था में ले जा रहे मरीज़ो की जान पर बन आयी है!
छिंदवाड़ा जिलेवासियों के लिये नेशनल हाइवे सड़क का खस्ताहाल होना अत्यंत एक दुर्भाग्य का विषय है जिसकी वजह से आज अनेको मुसाफिरो का सफर गहरे गड्ढों की वजह से जानलेवा साबित हो रहा है! नेशनल हाइवे अथॉरिटी सुधार के नाम पर बस खानापूर्ति कर रहे है गड्ढों की मरम्मत के नाम पर सीमेंट कॉन्क्रीट का मसाला व ब्लॉक टाइल्स भरकर अपना फ़र्ज़ निभा रहे है! ना जाने कब होगा सड़क का बेहतरीन नवीनीकरण व सुधार सब रामभरोसे है!


No comments:
Post a Comment