BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
500 रुपये के नोट पर हुआ विवाद,साले ने जीजा का किया मर्डर.....पढ़े पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 22, 2021

500 रुपये के नोट पर हुआ विवाद,साले ने जीजा का किया मर्डर.....पढ़े पूरी खबर



ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में महज 500 रुपये को लेकर पत्नी से पूछताछ करने पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि उससे ससुराल के लोग वहां पहुंच गए और जमकर पिटाई कर दी. पत्नी के भाई ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर जीजा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई. कोतवाली जारचा क्षेत्र के रहने वाले आरिफ की आठ वर्ष पूर्व छोलस गांव की रहने वाली एमन के साथ शादी हुई थी. आरिफ राजमिस्त्री का काम करता था. 18 सितंबर को आरिफ से 500 रुपये का नोट कहीं खो गया. आरिफ ने 500 रुपये के नोट नहीं मिलने पर अपनी पत्नी से पूछताछ की, लेकिन इसी बात पर उसकी पत्नी ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया.

दोनों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि गुस्से में आरिफ की पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन करके बुला लिया. आरिफ का साला नदीम अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पर पहुंचा तथा उसने इस इल्ज़ाम को लेकर अपने जीजा आरिफ की जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई के बाद आरिफ की हालत अचानक खराब होती गई उसे दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. कत्ल के इस सनसनीखेज मामले में आरिफ के परिजनों ने मृतक के साले नदीम सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. गंभीर रूप से घायल आरिफ को उपचार के लिए दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.


No comments:

Post a Comment