BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फिर 40 हजार के पार हुए कोरोना के मामले, एक दिन में 338 मरीजों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 9, 2021

फिर 40 हजार के पार हुए कोरोना के मामले, एक दिन में 338 मरीजों की मौत



कुछ दिन की राहत के बाद कोरोना के मामलों ने आज फिर चिंता बढ़ा दी है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 43,263 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या3,31,39,981 हो गयी है। वहीं 24 घंटों में 40 हज़ार से अधिक मरीज कोरोना संक्रमित उपचार के बाद ठीक होकर घर लौट गए हैं।
कुल मामले: 3,31,39,981
कुल रिकवरी: 3,23,04,618
सक्रिय मामले: 3,93,614
कुल मौतें: 4,41,749

एक दिन में मिले 43,263 नए मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वीरवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 338 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,41,749 पर पहुंच गयी। मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 3 लाख 94 हजार 614 एक्टिव मरीज हैं । यह कुल मामलों का 1.19 फीसदी हैवहीं अब तक 3 करोड़ 23 लाख 4 हजार 618 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

रिकवरी रेट 97.48 प्रतिशत
मंत्रालय ने बताया कि भारत में रिकवरी रेट यानी संक्रमण से ठीक होने वालों की दर भी 97.48 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक लगाए गए कोविड-19-रोधी टीके की कुल खुराक 71 करोड़ को पार कर गई है। बुधवार शाम सात बजे तक 73 लाख (73,80,510) से अधिक खुराक दी गई। हालांकि, देर रात तक आने वाली अंतिम रिपोर्ट के आने तक दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

दैनिक टीकाकरण की संख्या बढ़ी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि भारत को 10 करोड़ टीकाकरण के आँकड़े तक पहुंचने में 85 दिन, 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन लगे। देश को 30 करोड़ खुराक से 40 करोड़ टीकाकरण तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर 6 अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण को पार करने में 20 दिन और लगे। मंत्रालय ने कहा कि 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 और दिन लगे और 8 सितंबर को 70 करोड़ तक पहुंचने में केवल 13 दिन लगे।

No comments:

Post a Comment