BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र की हत्या, 2 हमलावर भी मारे गए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 24, 2021

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र की हत्या, 2 हमलावर भी मारे गए



दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की खबर है. शुक्रवार दोपहर को मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर 2 हमलावरों को भी पुलिस ने मार गिराया है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. तब ही वकील के ड्रेस में कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया-जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया, उनमें से एक हमलावर पर 50,000 रुपये का इनाम था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा है कि रोहिणी कोर्ट में हमलावर वकीलों की पोशाक में थे उन्हें मार गिराया गया है. रोहिणी कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील ललित कुमार ने बताया-हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे, उन्होंने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं. गोगी की सुरक्षा में जो दिल्ली पुलिस के लोग थे, उन्होंने 25-30 गोलियां चलाई हैं, जिसमें अपराधियों की मौत घटनास्थल पर हो गई, गोगी की अस्पताल में मौत हो गई.

No comments:

Post a Comment