रेवांचल टाईम्स - ऐतिहासिक भारत बंद की तैयारी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा किसान आंदोलन के राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे देश मे तैयारी चल रही है इसी परिप्रेक्ष्य में सिवनी मोर्चा की आज एक बैठक स्थानीय भैरोगज अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सयोंजक डीडी वासनिक के निज निवास में संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा ,राष्ट्रीय किसान मजदूर महासभा, किसान संघर्ष समिति, ओबीसी किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, अन्नदाता किसान संगठन, एटक मजदूर यूनियन, महिला फेडरेशन, पर्यावरण वाहिनी, युवा किसान बिंग व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त रुप से मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें भारत बंद को सफल बनायें जाने विस्तृत चर्चा के साथ लखनादौन, धूमा,कहानी घंसौर, धूमा,आदेगांव, धनोरा, केवलारी, उगली, पांडिया छपारा, धारना बरघाट, अरी, गंगेरूआ, गोपालगंज, कुरई, खवासा, लखनवाड़ा मुंगवानी, जाम, छपारा,बखारी गणेशगंज सहित अन्य स्थानों पर किसानों से संपर्क उपरांत बंद की रणनीति तैयार हुई।
सँयुक्त किसान मोर्चा की ओर में राजेश पटेल रेवांचल टाईम्स संवाददाता से बात करते हुए बताया कि व्यापारियों दुकानदारों बस और ट्रक यूनियनों, ऑटो रिक्शा यूनियन चैम्बर आफ कामर्स व अन्य सभी संगठनों के पदाधिकारियों से समर्थन के लिए चर्चा करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मोर्चा के 3 दर्जन से अधिक जिला कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अली एम आर खान ने की। सभी की ओर से सुझाव मिलने के बाद रूपरेखा तैयार हुई। जिसे जिला महासचिव ओम प्रकाश बुरडे द्वारा पढ़कर सुनाया गया। ओर संरक्षक राजेन्द्र जयसवाल द्वारा सफल बनाने की अपील की गई। कोषाध्यक्ष मो सलाम कुरैशी को फण्ड जुटाने की जिम्मेदारी दी गई।
जैतपुर कला में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन आज से
सँयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में स्थानीय किसानों की जनसमस्याओं को लेकर आज से लखनवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जैतपुर कला (किसनपुर) के सभा मंच में आज दोपहर 2 बजे 16 सितम्बर से अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन अंगद सिंह बघेल व ग्रामवासी क्षेत्रीयजनों के द्वारा आरंभ किया जाएगा जिसमे मोर्चा के सभी सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment