रेवांचल टाईम्स - अबैध शराब परिवाहन में लिप्त 2 वाहन जब्त कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने अवैध शराब परिवहन में लिप्त 2 चार पहिया वाहन क्रमांक- केए-02एमए-1902 एवं एमएच-12बीसी-7636 को राजसात करने के आदेश जारी किए हैं। जिसमें 15.07.2017 को घंसौर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गाढ़ाघाट में आरोपी महेन्द्र राजपूत चंद्रिका शिवहरे तथा शिवराव से बोलेरो वाहन क्रमांक केए-02एमए-1902 में कुल 81 लीटर तथा 05.03.2018 को छिंदवाड़ा रोड ओवर ब्रिज से आरोपी कमल कुचबुंदिया तथा नरेश डहेरिया से वाहन क्रमांक एमएच-12बीसी-7636 में कुल 475.92 लीटर मदिरा जप्त की गई थी।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment