BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला कांग्रेस ने किया कोविड-19 के दौरान बेसहारा मृतकों का श्राद्ध तर्पण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 22, 2021

महिला कांग्रेस ने किया कोविड-19 के दौरान बेसहारा मृतकों का श्राद्ध तर्पण...





रेवांचल टाईम्स - मंडला आज 21सितम्बर दिन मंगलवार को मां माँ नर्मदा संगम महाराजपुर में महिला कांग्रेस ने किया श्राद्ध तर्पण,,कोविड-19 महामारी के दौरान इस विश्व में हुए मृत पितृ मातृ शक्तियों के आत्माओं की शांति के लिए वासुदेव कुटुंबकम संस्कृति की परंपरा को जीवित रखते हुए विश्व की उन तमाम ऐसी दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की कि वह अगले कुल में एक अच्छे जीवन को प्राप्त करें जिस तरह किसी का श्राद्ध करने के लिए परिवार में कोई नहीं बचा  कुछ ऐसे भी परिवार थे। ऐसी भयावह स्थिति का दृश्य पूरे विश्व में दिखा ऐसे तमाम विश्व के सभी मृत आत्माओं के लिए श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिन मृत आत्माओं के लिए और उनके नई पुनर्जन्म के लिए महिला कांग्रेस ने प्रार्थना की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल जी, संभाग प्रभारी मनीषा राय जी के कुशल मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष रागनी परते के नेतृत्व में संगम घाट में पुण्य लाभ लिया।  भारतीय  संस्कृति को साकार करने की महिला कांग्रेस ने एक अपना परिचय दिया और संपूर्ण मध्यप्रदेश में आज से पितृपक्ष प्रारंभ हो रहे हैं उन पर 15 दिन तक महिला कांग्रेस श्राद्ध तर्पण का कार्य करेगी इस नेक कार्य में सभी महिला कांग्रेस की टीम ने सहभागी बने वही ज्वाला जी वार्ड में महिला कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी की बैठक आहूत नगर अध्यक्ष के मार्गदर्शन में एवम् वार्ड अध्यक्ष नेहा पाली के  नेतृत्व में रखी गई  जिसमें महिलाओं की वार्ड की समस्याओं  जैसे की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही है वहाँ जिला व नगर प्रशासन से मिलकर समस्याओं का निदान करने पर बात वार्डवासियों के द्वारा रखी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश तिवारी की गरिमामय उपस्थिति नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष राधा गुप्ता , नगर अध्यक्ष नीलू शुक्ला, उपाध्यक्ष तंजिला अल्वी, जिला उपाध्यक्ष सीमा गोटिया, अनिता चंदेल जिला महामंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष रेखा परते मंडला, ब्लॉक अध्यक्ष मोहगाँव तृप्ति पंद्रो, पौड़ी सरपंच अनिता टेकाम, ज्वाला जी  वार्ड अध्यक्ष नेहा पाली , महात्मा गांधी वार्ड अध्यक्ष निशा वर्मा, वार्ड अध्यक्ष सविता, अनम खान आदि  बहिनों ने भागीदारी सुनिश्चित कर पुण्यलाभ अर्जित किया। व संगठनात्मक बैठक का हिस्सा बने।

No comments:

Post a Comment