रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जयसवाल के निर्देशन पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागनी परते के नेतृत्व पर जिले के समस्त महिला कांग्रेस ब्लॉक, पंचायत, अध्यक्षों के सहयोग से कोविड महामारी के दौरान असमय काल के गाल में समाये बेसहारा मृत्य जनों का आज 21सितम्बर दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रहे श्राद्ध पक्ष को ध्यान में रखते हुए उनके दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध पक्ष में तर्पण के कार्य को संगम घाट महाराजपुर में संपन्न की जानी है। सनातन धर्म में श्राद्ध पक्ष को हमारे पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए किए जाने वाले विशेष संस्कार माना जाता है जोकि अपने प्रिय जनों के इस संसार से जाने के बाद उनकी स्मृति एवं सम्मान में घर-घर में आयोजित किया जाता है।
श्रीमती रागनी परते का कहना है कि जैसा हम सभी इस बात से अवगत कि विगत समय में कोरोना महामारी ने आज असमय ही हमसे हमारे लाखों भाईयों बहनों को छीन लिया है इस दौरान अनेक ऐसी दुखद घटनाएं भी सामने आई जब पूरा परिवार का परिवार ही काल कवलित हो गया एवं उनका तर्पण या मुक्ति का कर्मकांड संपन्न होना ही संभव नहीं हो पाया इस समय में ऐसी अप्रिय स्थितियों का भी कुछ परिवारों को सामना करना पड़ा कि वह अपने प्रिय जनों का क्रिया कर्म भी नहीं कर पाए ऐसी मृत आत्माओं की शांति के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दर्पण एवं श्राद्ध का कार्य श्राद्ध पक्ष के दौरान संपूर्ण प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा किया जावेगा।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ना सिर्फ अपने देश भारत में अपितु संपूर्ण विश्व के दिवंगत भाई बहनों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए तर्पण का कार्य करेगी एवं कोरोना में मृत्य हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पण करेगी। प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मनीषा राय ने संभाग के आठों जिलों में इस आयोजन के लिए कार्य योजना बनाकर सम्मानजनक रूप से संपादित करने एवं सभी से सहयोग की अपेक्षा के साथ इस यज्ञ रूपी कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करने पर श्रीमती अर्चना जायसवाल जी का आभार माना है तथा सभी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस से अपील की है कि इस कार्य को अपने-अपने जिलों में अवश्य ही करें। इसी तारतम्य में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागनी परते के नेतृत्व में संगम घाट महाराजपुर मंडला में 21सितम्बर दिन मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित की गई है उन्होंने जिले के समस्त महिला कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता व अन्य महिलाओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment