BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर नगर के एक सेन परिवार को जालसाजों ने लॉटरी के नाम पर ठगे 1 लाख 21 हजार रुपये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 7, 2021

नैनपुर नगर के एक सेन परिवार को जालसाजों ने लॉटरी के नाम पर ठगे 1 लाख 21 हजार रुपये



रेवांचल टाइम्स :- इन दिनों लोगों के पास रोजाना जालसाजी करने वालों के फोन आ रहे हैं। इसके अलावा मैसेज, ईमेल, इंटरनेट, मीडिया अकाउंट, पर लोगों को लॉटरी में महंगे आइटम निकलने का दावा किया जा रहा है, नौकरी के अवसर बीमा राशि देने की बात कही जा रही है, या खेत मकान प्लांट पर टावर लगाने के नाम पर फोन आ रहे हैं। 


ऐसा ही एक मामला नगर के वार्ड क्रमांक 11 के सेन परिवार के साथ हुआ। बताया गया कि रक्षाबंधन पर्व पर एक नंबर से फोन आने पर अपना नाम बताते हुए अलग-अलग खाते में मोटी रकम ट्रांसफर करा लिया गया।


पहले कुणाल कुमार बताकर खाता क्रमांक 40374919951 में 7 हजार, सुजीत सिंह खाता क्रमांक 39712538271 में 3 हजार, रुस्तम अंसारी के खाता क्रमांक 20361791069 में 10 हजार एवं 29 हजार फिर रवि रंजन कुमार के खाता क्रमांक 40 3616475679 में 25 हजार, बावजूद इसके फोन पे नंबर 82602 81426 पर 2 हजार ट्रांसफर किया, तीरथ सिंह के खाते पर 18 हजार ट्रांसफर किया गया।

इस तरह कुल  1 लाख 65 हजार ट्रांसफर कर दिया।

घर के मुखिया ने अपनी पत्नी से रुपए मांगे तो घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बेटी के मोबाइल पर कॉल आया था आपकी लॉटरी लगी है। लॉटरी के पहले आपको हमारे खाते में कुछ रुपए ट्रांसफर करना होगा और हमने प्रलोभन में आकर 1 लाख 21 हजार अलग अलग खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था वह बंद हो गया घटना के बाद परिवार सदमे में है घटना की शिकायत पुलिस थाना नैनपुर में की गई है।


"ऐसे की जा रही लोगों से ठगी, नकली प्रमाण पत्र भी दिखा रहे"


जालसाज आपको पोस्ट कोरियर ई-मेल द्वारा पत्र या स्क्रैच कार्ड भेजने लॉटरी फसने की बात करते हैं, या नौकरी देने के नाम पर आईडी लैपटॉप सहित अन्य सामग्री देने के नाम पर खाते में रुपए ट्रांसफर कराने की बात कहते हैं, या फिर कहा जाता है, आपने कार, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, इनाम में जीता है।

जालसाज द्वारा पत्र में आपको एक फोन नंबर देते हैं, जिस पर कॉल करने के लिए कहा जाता है। या वेबसाइट पर निर्देशित किया जाता है। जालसाज आपको एक वेबसाइट पर भी आकर्षित कर सकते हैं। 

जो ई-कॉमर्स वेबसाइट के सामान दिखाई देती है।

या आपको एक नकली या मनगढ़ंत प्रमाण पत्र भेज सकते हैं। जालसाज खुद को कर्मचारी या संदर्भित ई-कॉमर्स कंपनी के सदस्य होने का दावा करते हैं, और प्रमाण के रूप में नकली पहचान पत्र दिखा सकते हैं। जालसाज द्वारा व्यक्तिगत जानकारी और जमा शुल्क कोरियर सुनकर सीमा शुल्क शिपिंग आदि की मांग लॉटरी के नाम की एक्सपायरी डेट का हवाला देकर की जाती है। 

इस राशि को नगद में या स्कैमर द्वारा नियंत्रित बैंक खातों में किए जाने की मांग की जाती है। और जालसाज गलत तरीके से पैसे हड़प लेते हैं, और बाद में फरार हो जाते हैं।


अनेक बार एडवाइजरी जारी 


लोगों को सावधान रहने की अपील पुलिस द्वारा कि जाती है। फिर भी लालच में आकर लोग ठगी का शिकार होते जा रहे हैं। फर्जी लॉटरी के नाम पर ठगों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कई लोग लालच में लाखों रुपए की चपत लगा भी चुके हैं। इस तरह की ठगी से बचने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधान करने की अपील की है। शातिर जालसाज मोबाइल पर मैसेज, ईमेल इंटरनेट, मीडिया अकाउंट, पर ठग लोगों को लॉटरी में महंगी आइटम निकलने का दावा करते हैं। यदि आपने लॉटरी में भाग नहीं लिया तो आप कभी भी नोट नहीं जीत सकते हैं। 


"किसी भी नंबर से फोन आने पर अपनी पर्सनल जानकारी बैंक खाता नंबर, ओटीपी नंबर ना दे किसी भी लालच में ना आए समझदारी का परिचय दें" 

"आर एम दुबे" थाना प्रभारी नैनपुर।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट✒️

No comments:

Post a Comment