रेवांचल टाईम्स - मंडला जिला के विकासखंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम मचला निवासी पतिराम पंद्रो लगभग 58 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया, बताया गया है कि एक सप्ताह से उनकी तबीयत खराब चल रहा था। मंडला अस्पताल से जबलपुर अनुपम शाहनी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान 25 अगस्त 2021 दिन बुधवार को निधन हो गया। जिसकी अंतिम संस्कार 26 अगस्त 2021 दिन गुरुवार को उनके गृह ग्राम मचला पिपरिया में की गई। आप ग्राम पंचायत से लेकर जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य के रूप में जन सेवा की है एवं कांग्रेस कमेटी में ब्लॉक से लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर रहकर अहम भूमिका निभाई। इसके निधन पर ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक की पूरे कांग्रेसी परिवार में शोक की लहर छा गई। इनकी अंतिम संस्कार में निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिला मंडला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी, वरिष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, निवास नगर परिषद अध्यक्ष चैन सिंह वरकडे, विधायक प्रतिनिधि राधेशाह मरावी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नफीस मलिक, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रेम सिंह धुर्वे, जनपद सदस्य धन्नू सिंह धुर्वे सहित सभी कांग्रेस परिवार एवं सभी वर्गों के मित्र गण,समाज के सभी सगाजन, कर्मचारी/अधिकारी अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर मृत आत्मा की याद में दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये और शोकाकुल परिवार को ईश्वर से दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
Friday, August 27, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
वरिष्ठ कांग्रेसी पतिराम पंद्रो की आकस्मिक निधन विधायक सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि--
वरिष्ठ कांग्रेसी पतिराम पंद्रो की आकस्मिक निधन विधायक सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि--
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment