BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डॉक्टर बना शैतान ,रोगी कल्याण समिति के सदस्य हामिद मंसूरी के साथ डॉक्टर अंकित जयसवाल ने की अभद्रता जानिए पूरा मामला... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 28, 2021

डॉक्टर बना शैतान ,रोगी कल्याण समिति के सदस्य हामिद मंसूरी के साथ डॉक्टर अंकित जयसवाल ने की अभद्रता जानिए पूरा मामला...

 




रेवांचल टाइम्स  - कहा जाता है कि दुनिया में भगवान का दूसरा रूप डॉक्टर ही कहलाता है लेकिन डॉक्टर ही अगर शैतान बन जाए तो बेचारा मरीज का करें ऐसे ही हाल सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर अंकित जयसवाल के है जिनकी लगातार शिकायतें आती ही रहती है  उनके द्वारा मरीजों से अभद्रता से बात की जाती है डॉक्टर में न ही बात करने का तरीका है न हीं उनका अच्छा व्यवहार वह मरीजों को कीड़ा मकोड़ा ओर तुच्छ ही समझते है अपनी डॉक्टर  होने का घमंड उन पर कूट-कूट के भरा है आए दिन अंकित जयसवाल मरीजो से अभद्रता से पेश आता है लेकिन गरीब वर्ग के मरीज कुछ बोल नहीं पाती ना ही शिकायत कर पाती है पैसे के अभाव में मरीजो की मजबूरी है क्योकि इलाज सरकारी अस्पताल में ही करवाना है                


डॉ जायसवाल ने की रोगी कल्याण समिति के सदस्य से अभद्रता


         शेख हमिद मंसूरी उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड न 15 नैनपुर जिला मंडला के  मूल  निवासी  समाजसेवी और नैनपुर के प्रतिष्ठित व्यक्ति भी है और 2002 से रोगी कल्याण समिति में दानदाता के रूप में सदस्य  भी है उन्होंने  रेवांचल टाइम के संवाददाता राजा विश्वकर्मा को बताया कि मैं हमेशा मदद के लिए गरीब और असहारा लोगो के साथ हमेशा हॉस्पिटल थाना. नगरपालिका एवं सभी सरकारी कार्यालयों लोगो की समस्याओं को लेकर जाना आना लगा रहता है । . उसी सन्दर्भ में दिनांक 24-08-2021 को सुबह 7 बजे दुर्घटना में चोटिल मरीज को लेकर में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नैनपुर ( नया 100 बिस्तर ) में गया था. सुबह 10 बजे मरीज का एक्सरा लेकर में अंकित जैसवाल के चेम्बर में उपस्थित हुआ डॉक्टर अंकित ने एक्सरे फिल्म को हाथ में लिया और फिल्म को नहीं देखा और फिल्म को फेक दिया और ऊँची आवाज मै मुझसे अभद्र व्यवहार किया उपस्थित जन और स्वा विभाग के कर्मचारियों के सामने मुझ जेसे समाज सेवी को बहुत अपमान जनक शब्दों से संबोधित कर मुझे बेइज्जत किया विश्वासनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है . डॉ . अंकित जायसवाल सभी जनसामान्य से इसी तरह का अभद्र व्यवहार करते है , नैनपुर ब्लाक आदिवासी अंचल है और सभी समुदाय के लोग निवास करते है और अस्वस्थ होने पर प्राथमिक  स्वाथय केंद्र नैनपुर में आकर अपना इलाज करवाते है नैनपुर शहर में लगी सीमा बालाघाट जिला एवं सिवनी जिला है इन दोनों जिले के मरीज भी यहाँ पहुचकर स्वाथ्य लाभ लेते हैं   वही स्वास्थ्य केंद्र नैनपुर के डॉक्टर अंकित जयसवाल की शिकायत हामिद मंसूरी ने स्थानीय थाने  एवं संबंधित अधिकारीयो से भी की एवं जल्द से जल्द ऐसे डॉक्टर को नैनपुर से हटाने की मांग भी  आमजनों ने की है       


इनका कहना है - डॉक्टर अंकित जयसवाल के द्वारा मुझसे अभद्रता से बात की गई एक्सरे रिपोर्ट को भी फेंक दिया गया एवम अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर मुझे सभी के सामने बेइज्जत भी किया गया    


हामिद मंसूरी - रोगी कल्याण समिति सदस्य एवम समाजसेवी नैनपुर।                               


     नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment