रेवांचल टाइम्स - रेलगाड़ी का परिचालन पुनः चालू करने की मुहिम लगातार विभिन्न संगठनों के द्वारा किया जा रहा है । जिसको लेकर रेल विभाग के उच्च अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को आम जनों को होने वाली परेशानी को लेकर 31 अगस्त को रामसेना समाजसेवी के द्वारा नैनपुर बंद का आह्वान किया गया । लगातार इस क्षेत्र की जनता द्वारा नैनपुर मंडला एवं जबलपुर गोंदिया रेल चलाने की मांग की जा रही है । इस मार्ग के समर्थन में 31 अगस्त को नैनपुर बंद किया जाएगा । राम सेना समाजसेवी द्वारा स्टेशन प्रबंधक नैनपुर एसडीएम नैनपुर , नगर निरीक्षक नैनपुर को नैनपुर बंद का ज्ञापन दिया गया । जिस कार्यक्रम में राम सेना समाजसेवी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव , सचिव गगनदीप , सह सचिव रितेश डेहरिया , सह मंत्री अब्दुल सोहेल खान एवं सदस्य तुषार श्रीधर , साजिद रजा , हिमांशु शिववंशी , निशु नैनपुर के वरिष्ठ नागरिक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालकृष्ण खंडेलवाल , शुभम शिव चौरसिया , अजय नावेरिया , विशाल अवधवाल आदि उपस्थितरहे ।
रेवांचल टाईम्स नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment