BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
29 अगस्त को बालाघाट में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों से संवाद का राज्य स्तरीय कार्यक्रम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 29, 2021

29 अगस्त को बालाघाट में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों से संवाद का राज्य स्तरीय कार्यक्रम...




रेवांचल टाइम्स - मुख्यमंत्री चौहान हितग्राहियों से करेंगें संवाद एवं हितलाभ का वितरण आगामी 29 अगस्त 2021 को रेंजर्स कालेज ग्राउंड बालाघाट में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों से संवाद का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह 06 निकायों बुरहानपुर, सागर, देवास, गुना, कोठी (सतना), बुधनी के हितग्राहियों से संवाद करेंगें। यह कार्यक्रम दोपहर 01 बजे प्रारंभ होगा और प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।


पीएम स्वनिधि प्रथम चरण योजना भारत सरकार के द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2020 को लागू किया गया। इस योजना के अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को 10 हजार रूपये की कार्यशील पूंजी ऋण दिया जाता है। योजना में भारत सरकार के द्वारा 7 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जाता है। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा 7 प्रतिशत के उपर के ब्याज को अनुदान के रूप में दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार इस योजना में शहरी पथ विक्रेताओं को ब्याज मुक्त कार्यशील पूंजी ऋण 10 हजार रूपये का दिया जाता है।


पीएमस्वनिधि योजना प्रथम चरण के अंतर्गत मध्यप्रदेश को 1 जुलाई 2020 से मार्च, 2022 की अवधि में कुल 4.02 लाख शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके विरूद्ध मध्यप्रदेश में 6.5 लाख शहरी पथ विक्रेताओं को चिन्हित कर पहचान-पत्र जारी किये गये हैं और इनमें से 5.4 लाख के आवेदन बैंक में प्रस्तुत कर दिये गये हैं। मध्यप्रदेश के द्वारा कुल लक्ष्य 4.02 लाख के विरूद्व 3.5 लाख शहरी पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया गया है और इस प्रकार मध्यप्रदेश पीएम स्वनिधि योजना प्रथम चरण के क्रियान्वयन में देश में द्वितीय स्थान पर है।


पी.एम स्वनिधि योजना प्रथम चरण में 3 लाख हितग्राहियों को रूपये 10 हजार प्रति हितग्राही के मान से 300 करोड़ के ऋण वितरण पूर्ण होने की मुख्यमंत्रीजी की अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च, 2021 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दिनांक 12 मार्च, 2021 के पश्चात आज दिनांक 29 अगस्त 2021 तक 50 हजार और नवीन शहरी पथ विक्रेताओं को प्रति पथ विक्रेता रूपये 10,000 रूपये के मान से रूपये 50 करोड़ के ऋण वितरण का कार्य पूर्ण किया गया है। इस प्रकार मध्यप्रदेश में आज दिनांक (29 अगस्त, 2021) तक 3.05 लाख पथ विक्रेताओं को प्रति पथ विक्रेता रूपये 10,000 के मान से कुल 350 करोड़ रूपये के ब्याज मुक्त ऋण का वितरण पूर्ण कर लिया गया है।


इस योजना के अंतर्गत डिजिटल पेमेंट को भी प्रोत्साहित किया जाता है और जो शहरी पथ विक्रेता डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से क्रय-विक्रय करता है उनको अधिकतम् रू. 100 रूपये प्रतिमाह का कैशबैक भी प्राप्त होता है। मध्यप्रदेश में शहरी पथ विक्रेताओं ने आज दिनांक तक लगभग 11 लाख रूपये का कैशबैक प्राप्त किया है।


भारत सरकार ने इसी माह ‘‘दिनांक 18 अगस्त, 2021‘‘ को पीएम स्वनिधि योजना द्वितीय चरण लागू की है। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण के शहरी पथ विक्रेता जो 10 हजार रूपये के ऋण को पूर्णतः चुकता कर देते हैं वो रूपये 20 हजार के ऋण के लिए पात्र हो जाते हैं। विगत 10 दिवसों में पूरे देश में लगभग 1200 पथ विक्रेताओं को रूपये 20,000 का ऋण वितरण हुआ है। इसमें 600 से अधिक पथ विक्रेता मध्यप्रदेश के हैं। पीएम स्वनिधि द्वितीय चरण के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर हैं।


पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा पायलेट बेसिस पर प्रदेश के 09 नगरीय निकायों यथा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन व छतरपुर का चयन किया गया है। इन 9 नगरों में पीएम स्वनिधि के लाभान्वित शहरी पथ विक्रेताओं के परिवार के सभी सदस्यों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण कर भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन कार्ड, पीएम जन-धन योजना, पीएम मातृवंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना भवन और अन्य निर्माण श्रमिक योजना का लाभ दिये जाने की कार्यवाही भी की जा रही है। इस अभियान को ‘‘स्वनिधि से समृद्धि‘‘का नाम दिया गया है। इस अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है और मध्यप्रदेश का सागर जिला देश में सर्वोच्च स्थान पर है। मध्यप्रदेश के 3 निकाय सागर, खंडवा, छतरपुर शहरी पथ विक्रेताओं की सोशल एकानामिक प्रोफाईलिंग में देश में प्रथम स्थान पर है और सागर नगरपालिक निगम भारत सरकार की चिन्हांकित योजनाओं का लाभ देने में देश में प्रथम स्थान पर है।


दिनांक 12 मार्च, 2021 के पश्चात पीएम स्वनिधि प्रथम चरण के अंतर्गत 50,000 नवीन शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण पूर्ण होने तथा पीएम स्वनिधि योजना द्वितीय चरण के अंतर्गत रूपये 20,000 की कार्यशील पूंजी के ऋण वितरण के शुभारंभ के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम दिनांक 29 अगस्त, 2021 को बालाघाट में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में ‘‘बालाघाट 29 अगस्त,2021‘‘ में प्रदेश के सभी निकाय मान. मुख्यमंत्रीजी से वर्चुअली जुड़ेंगे। निकायों में एलईडी के माध्यम से मान. मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन का प्रसारण होगा। प्रत्येक 406 निकायों में एक स्थानीय कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें पीएम स्वनिधि के हितग्राही आमंत्रित किये जायेगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर मान. मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, अध्यक्ष, पार्षद अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है जो इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।इस कार्यक्रम में बुरहानपुर, सागर, देवास, गुना, कोठी (सतना), बुधनी निकायों के 6 हितग्राहियों से मुख्यमंत्री जी संवाद करेंगे।

     रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment