रेवांचल टाईम्स - बुधवारी बाजार स्थित नेहरू स्कूल में चोरों ने बोला धावा नैनपुर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है चोरों के द्वारा कहीं दुकानों का ताला तोड़ कर सामान चोरी किया जा रहा है तो कहीं घरों का ताला तोड़कर चोरी कर रहे हैं वही 2 दिन पहले वार्ड नंबर 15 निवासी विजय ठाकुर के नवनिर्मित मकान से चोरों के द्वारा 25 सेंटरिंग प्लेट चोरी कर ली गई चोर लगातार नगर में चोरी की वारदात करते नजर आ रहे हैं लेकिन चोरों का कोई अता-पता नहीं मिल पा रहा है वही नैनपुर पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही है इसी तरह बुधवारी बाजार वार्ड क्रमांक 12 में संचालित नेहरू प्राथमिक शाला के कमरे में रखे मध्यान्ह भोजन पकाने का सामान चोरों ने ताला तोड़कर पर कर दिया । जिसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना में की गई है शिकायत में चोरी जानेवाले सामान मे 1 गैस चूल्हा , 2 गैस टंकी , 4 गंजी ढक्कन सहित, 20 थाली 10 गिलास , बाल्टी, 1 स्टील टंकी , 50 किलो चावल की बोरी चोरों ने ताला तोड कर लें गये । शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment