साड़ी में तिरंगा थामकर चेन्नई के बीच में दौड़ी अर्जिता
रेवांचल टाइम्स नैनपुर--नैनपुर की अर्जिता घोष मुखर्जी ने चेन्नई के बीच पर अपनी देश भक्ति की मिशाल पेश करते हुये इंडियन वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया 15 अगस्त की रात 12 बजे साड़ी पहनकर भारतीय तिरंगा अपने हांथो में लेकर अर्जिता घोष 5 किमी दौड़ी । अर्जिता ने यह दौड़ मात्र 25 मिनट में पूरी करते हुये भारत की आन बान और शान को न केवल बरकरार रखा अपितु इंडियन वर्ल्ड रिकार्ड में भी इस कारनामे को दर्ज कराने वाली वह पहली ऐसी भारतीय महिला बन गई । अर्जिता ने बताया कि इसकी तैयारी में वह काफी दिनों से जुटी हुई थी बीच मे चलती तेज हवा और साड़ी में तिरंगे को संभालना उसके लिये एक चुनौती से कम नही था । मगर अर्जिता की जिद और जुनून ने आखिर यह कारनामा कर दिखाया । आज उनके नाम पहली भारतीय नारी का खिताब इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड कर नाम पर दर्ज हो चुका है । उन्हें यह खिताब इंस्पायरिंग वूमेन नारी शक्ति के नाम पर दिया गया है । उनके इस कारनामे से मध्य प्रदेश के नैनपुर का भी नाम रोशन हुआ है । जाहिर है कि अर्जिता घोष मुखर्जी नैनपुर में पली बढ़ी और ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम की छात्रा रही है । उनके पिता आलोक घोष नैनपुर रेल्वे में कार्यरत रहे है । उनकी माता ज्योत्स्ना घोष अब नागपुर में रहती है । जबकि अर्जिता घोष बेंगलूरू में निवासरत है । नगर का नाम अपनी जिद और जुनून से रोशन करते हुये देश भक्ति का जज्बा दिखाने वाली अर्जिता घोष को नैनपुर मण्डला पूरी शिद्दत से आज नमन कर रहा है ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment