रेवांचल टाइम्स -- पूरे देश प्रदेश मे रविवार को भाई बहिन का पवित्र रक्षा बंधन का त्यौहार बड़े ही हर्सोउल्लास से मनाया गया वही मण्डला जिले में भी हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्यार भरा बंधन रक्षा सूत्र बांधा । साथ ही भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन का त्योहार भाई- बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई को प्यार से राखी बांधती है और उसके लिए अनेक शुभकामनाएं देती हैं। भाई भी अपनी बहन को यथाशक्ति उपहार देता है।
रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार हर भाई को बहन के प्रति अपने कर्तव्य की याद दिलाता है। रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से मौसम सुहाना रहा बहने अपने अपने भाइयों को राखी बांधने घर से निकली। कोरोना का असर कम होने के कारण इस साल रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में चहल-पहल दिखी। बहनें अपने भाइयों के लिए अपनी पसंद की राखी खरीदने में व्यस्त थी। वहीं रविवार को सुबह से ही बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए तैयारियों में जुट गई थी।
सुबह स्नान के बाद लड़कियां और महिलाओं ने पूजा की थाली सजाई। थाली में राखी के साथ रोली या हल्दी, चावल, दीपक, मिठाईयां रखी गई। जिसके बाद बहने अपने भाइयों को आसन पर बैठा कर उनकी आरती उतार उनका टीका लगाया गया। जिसके बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी गई। बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन दिया
। राखी के रंगबिरंगे धागे भाई-बहन के प्यार के बंधन को मजबूत करते हैं। इस दिन भाई अपनी बहन को उपहार देता है। प्रत्येक पर्व की तरह इसमें में उपहारों और मिठाईयों और पकवानों का विशेष महत्व है।।
सुबह से ही दिखी बसों में भारी भीड़
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने कई नियम लागू किए हैं इसमें सिटिंग क्षमता के हिसाब से बसों में सवारियां बैठाने और बिना मार्क्स वाले यात्रियों को यात्रा न करने देने का नियम शामिल है लेकिन रविवार को उमड़ी यात्रियों की भीड़ के चलते यह दोनों ही नियम टूट गए रक्षाबंधन के पर्व के चलते तमाम यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा बिना मास्क लगाये यात्री बसों में बैठे नजर आए साथ ही बस मालिकों द्वारा किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment